डिलीवरी ब्वॉय बनकर लूटपाट करने वाला आरोपी गिरफ्तार

डिलीवरी ब्वॉय बनकर लूटपाट

सोलन शहर के ऑफिसर कॉलोनी में बीते 3 अगस्त को डिलीवरी ब्वॉय बनकर लूटपाट का प्रयास करने के आरोपी को सोलन पुलिस ने मोहाली से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की आरंभिक जांच में पता चला है कि इस घटना को अंजाम देने वाला युवक सोलन के ऑफिसर कॉलोनी का ही रहने वाला है। आरोपी ऑन लाइन गैंमिंग में करीब 10 लाख रुपए हार गया और इसकी भरपाई के लिए ऑन लाइन लॉनिंग के चक्कर में फंस गया। लॉन चुकाने के दबाव में युवक ने सोलन में अपने घर में भी चोरी की।

एसपी सोलन गौरव सिंह ने कहा कि ऑफिसर कॉलोनी में हुई चोरी और लूट के प्रयास मामलों की जांच में पुलिस लगी थी। डिलीवरी ब्वॉय बनकर लूटपाट के प्रयास वाली वारदात में आरोपी ने चाकू से एक 18 साल के लड़के पर हमला भी किया था।इससे लोगों में दहशत का माहौल था। जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज और अन्य कड़ियों को जोड़ा गया तो सामने आया कि इन घटनाओं को स्थानीय युवक ने ही अंजाम दिया है। इस आधार पर लोकेंद्र कश्यप को शुक्रवार को मोहाली से गिरफ्तार किया गया है।

वीडियो लिंक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *