Controversy over Operation ‘Sindoor’ poster, Himachal’s Public Works Minister Vikramaditya Singh raised questions on PM Modi’s picture
शिमला | 22 मई 2025 – हिमाचल प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने हाल ही में ऑपरेशन ‘सिंदूर’ से जुड़े एक पोस्टर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर लगाए जाने पर आपत्ति जताई है। उन्होंने इसे अनुचित बताते हुए कहा कि ऐसे प्रचार से सेना के मनोबल पर नकारात्मक असर पड़ सकता है।
विक्रमादित्य सिंह की सोशल मीडिया पोस्ट
विक्रमादित्य सिंह ने अपने फेसबुक अकाउंट पर एक पोस्टर साझा किया है, जिसमें ऑपरेशन ‘सिंदूर’ शीर्षक के साथ पीएम मोदी की तस्वीर, एक लड़ाकू विमान, कुछ सैनिकों और तिरंगे का चित्रण किया गया है। पोस्टर किसी राष्ट्रीय राजमार्ग पर लगाया गया था। उन्होंने लिखा:
“हम देश के प्रधानमंत्री का सम्मान करते हैं, लेकिन उन्हें इस तरह के होर्डिंग्स लगाने से परहेज करना चाहिए। हो सकता है यह उनके निर्देश पर न किया गया हो, पर इन्हें हटाने के आदेश तो दिए जा सकते हैं।”
मंत्री ने आगे कहा कि सेना के ऑपरेशनों को राजनीतिक प्रचार का माध्यम नहीं बनाया जाना चाहिए। “कुछ चीजें राजनीति से ऊपर होती हैं,” उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा।
सोशल मीडिया पर बढ़ा विवाद
सिंह के इस बयान पर सोशल मीडिया पर तीखी प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। कुछ यूजर्स ने प्रधानमंत्री की तस्वीर को उचित बताया, वहीं अधिकांश लोगों ने इसे चुनावी लाभ से जोड़ते हुए आलोचना की।

ठाकुर सुरेन्द्र सिंह ,पहले ऐसी ही नौटंकी कोविड काल में वैक्सीन के नाम पर की और उसमें तो हज़ारों मरवा दिए अब ये अपनी साख़ को बचाने तथा बिहार चुनाव हथियाने के लिए ये ड्रामेबाज़ी थी जो उल्टी पड़ गई लेकिन सेनाओं के सम्मान को छोटा कर अपने को सर्वशक्तिमान साबित करने की ये कोशिश नाकाम हो गई है और बाबा नंगा हो गया
दलेर सिंह ठाकुर,ने टिप्पणी की, “वहां पाकिस्तान में इसी ऑपरेशन के लिए सेना प्रमुख को फील्ड मार्शल का दर्जा दे दिया और यहां इन्हें ख़ुद सर्वोच्च कमांडर बनाने के लिए लॉबिंग हो रही है , सेना का तो कहीं जिक्र ही नहीं
केसी कश्यप नामक यूजर ने आरोप लगाया कि, “पब्लिसिटी की अपार भूख है , साहेब को ? देश सेना के साथ एकजुटता के साथ खड़ा था , प्रैस ब्रीफिंग सैन्य अधिकारियों व विदेश सचिव द्वारा निष्पक्ष तरीके से हो रही थी ; लेकिन मोदी जी और सरकार का कहीं महिमा मंडन नहीं हो रहा था , इसीलिए सीजफायर कर दिया गया और मोदी जी को श्रेय देने के लिये ” तिरंगा यात्रा ” शुरु की गयी , जिसमें ऐसे बैनरज/ होर्डिंगज लगाये / लगवाए गये ताकि सेना को दरकिनार करके क्रेडिट मोदी जी को दिया जा सके ।”

विपक्ष का आरोप: सैन्य अभियानों का राजनीतिक इस्तेमाल
विपक्षी नेताओं का कहना है कि ऑपरेशन सिंदूर जैसे संवेदनशील सैन्य अभियान को राजनीतिक प्रचार के लिए इस्तेमाल करना दुर्भाग्यपूर्ण है। विक्रमादित्य सिंह का यह बयान ऐसे समय आया है जब देश में लोकसभा चुनाव का माहौल बना हुआ है।
