जिला काँगड़ा के शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के कुठारना की बेटी दुबई में मु+सीबत में है। बता दे कि शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के कुठारना की 24 वर्षीय लड़की पवना 16 दिसंबर, 2023 को चंडीगढ़ के एक एजेंट के माध्यम से घरेलू काम के लिए दुबई गई थी। गरीब परिवार से संबंधित लड़की ने 16 दिसंबर को दिल्ली में विमान में चढऩे के बाद अपने भाई को वीडियो कॉल की थी। उसके बाद बच्ची का कोई सुराग नहीं लगा।
बीते मंगलवार को परिवार को ओमान से अज्ञात नंबर से वॉयस मैसेज आया, जिसमें लड़की ने कहा कि उसे और 7-8 और लड़कियों को ओमान ले जाया गया है और उनकी जा+न ख*तरे में है। लड़की ने कहा कि उसका पासपोर्ट और मोबाइल भी कुछ लोगों ने ले लिया है। इस मामले को लेकर लड़की के भाई ने कांगड़ा जिले की पुलिस को भी इसकी शिकायत दर्ज करवा दी है। लड़की के भाई का कहना है कि उसकी बहन को एजेंट ने धोखा दिया है और उसकी जा*न को ख+तरा है।
जल्द लगाया जाएगा लड़की का पता: वीर बहादुर
इस मामले की पुष्टि करते हुए एएसपी वीर बहादुर ने कहा कि शाहपुर पुलिस थाना के तहत एक सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति ने थाने में शिकायत दर्ज करवाई थी कि उसकी बहन चंडीगढ़ से दुबई के लिए गई थी। उन्होंने कहा कि उस व्यक्ति को उसकी बहन का मोबाइल पर मैसेज आया कि वह ओमान पहुंच गई है और उसका वीजा पार्सपोर्ट गायब है। वीर बहादुर ने कहा कि मैसेज में लिखा था कि लड़की से उसका मोबाइल भी छीन लिया गया है।
उन्होंने बताया कि जैसे ही इस मामले की शिकायत पुलिस के पास पहुंची तो पुलिस ने इस मामले में जो उचित करवाई बनती थी उसे शुरू कर दिया है। पुलिस की टीम इमिग्रेशन विभाग से भी संपर्क करने की कोशिश कर रही हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस हेड क्वाटर के माध्यम से भी पुलिस इमीग्रेशन से भी संपर्क करने की कोशिश कर रहे है। ताकि इस समय लड़की किस हालात में और कहाँ है इस बात का पता लगाया जा सके।
