मिसेज इंडिया यूनिवर्स रही पंजाब की अमृत गिल को हिमाचल में कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव के लिए बनाया कम्युनिकेशन कोआर्डिनेटर

मिसेज इंडिया यूनिवर्स रही पंजाब की अमृत गिल को हिमाचल में कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव के लिए बनाया कम्युनिकेशन कोआर्डिनेटर

2024 में लोकसभा के चुनाव होने वाले है। इसी के चलते हिमाचल में दोनों पार्टियों ने कमर कसनी शुरू कर दी है। कांग्रेस पार्टी की दिल्ली में बैठक भी हो चुकी है। जिसमें हिमाचल के मुख्यमंत्री समेत कांग्रेस के कई दिग्गज नेता शामिल हुए। वहीँ अब अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) ने पंजाब की अमृत गिल को लोकसभा चुनाव के लिए हिमाचल प्रदेश का कम्युनिकेशन कोआर्डिनेटर नियुक्त किया है। अमृत गिल आगामी लोकसभा चुनाव में AICC और प्रदेश कांग्रेस कमेटी (PCC) के बीच कम्युनिकेशन का काम करेगी।

बता दे कि अमृत गिल पंजाब के बठिंडा की रहने वाली है और पांच-छह सालों से पार्टी से जुड़ी हुई है। कांग्रेस पार्टी से मिली नई जिम्मेदारी को लेकर अमृत गिल काफी खुश है। इनकी तैनाती को लेकर कांग्रेस मीडिया एंड पब्लिसिटी कम्युनिकेशन विभाग के चेयरमैन पवन खेड़ा ने आदेश जारी किए हैं।

मिसेज इंडिया यूनिवर्स खिताब भी जीत चुकी अमृत गिल

अमृत गिल अभी पंजाब कांग्रेस की प्रवक्ता, राजीव गांधी पंचायती राज संगठन की महासचिव, नेशनल सर्वोदय कांग्रेस की ट्रेनर हैं। जाट नेता अमृत गिल ने किसान आंदोलन में भी सक्रिय रूप से भाग लिया है। इससे पहले साल 2018 में वह डैजलज मिसेज इंडिया यूनिवर्स खिताब भी जीत चुकी है।

लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी कांग्रेस

AICC ने हिमाचल सहित 24 राज्यों के लिए कम्युनिकेशन कोआर्डिनेटर नियुक्त किए हैं। इस तरह कांग्रेस ने आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारियां तेज कर दी है। कांग्रेस हाईकमान ने सभी प्रांतों के साथ मीटिंग शुरू कर दी है। पिछले कल ही हिमाचल सरकार व PCC नेताओं के साथ हाईकमान में लोकसभा चुनाव को लेकर रणनीति बनाई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *