किरतपुर- नेरचौक फोरलेन पर आज एक बड़ा हाद+सा देखने को मिला। जब किरतपुर-नेरचौक फोरलेन पर पडगल के पास गलत दिशा से आ रही कार और HRTC बस में ट*क्कर हो गई। इस घटना में कार चालक की मौ*त हो गई है। वहीँ सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले में आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार हिमाचल पथ परिवहन निगम की बस सरकाघाट से दिल्ली की ओर जा रही थी।
जब बस कोठीपुरा से नीचे की ओर पडगल के पास पहुंची तो वहां पर मंडी भराड़ी पुल की ओर से कोठीपुरा की तरफ एक कार गलत दिशा में आ रही थी। इसी दौरान कार बस से ट*करा गई। ट+क्कर में कार चालक बुरी तरह घा+यल हो गया। जिसके बाद घाय+ल को उपचार के लिए बिलासपुर अस्पताल ले जाया गया। लेकिन अस्पताल में डॉक्टर ने उसे मृ+त घोषित कर दिया। मृ*तक की पहचान सुरेश कुमार निवासी तलसरी डाकघर कल्लर जिला बिलासपुर के रूप में हुई है। पुलिस ने कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले की पुष्टि करते हुए एएसपी शिव चौधरी ने बताया कि पुलिस ने कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
