नेशन स्पीक्स टीम हिमाचल से जुड़ी तमाम बड़ी ख़बरें आप सभी तक पहुँचाती है। हिमाचल चुनाव की शानदार कवरेज सटीक जानकारी के साथ हमने दिखाया था। अब हम लेकर आए हैं नेशन टीम सर्वे क्या कहती है। हमने जनता से बात की है। और जनता की बात आप तक पंहुचा रहे हैं।
नेशन स्पीक्स टीम हिमाचल प्रदेश के अलग अलग जिला के लोगों से बात करके हमने जनता की एग्जिट पोल निकला है। जिसमे भाजपा राज्य में फिर से सरकार दोहरा रही है। नेशन स्पीक्स और जनता ने अपनी सर्वे में भाजपा और कांग्रेस दोनों बराबर सीटें प्राप्त कर रही है। वहीं आम आदमी पार्टी खाते खोलते हुए नहीं दिख रही है। हालांकि प्रदेश में दो निर्दलीय प्रत्याशी विजयी होते दिख रहे हैं।
देश के एग्जिट पोल क्या कहता है
एग्जिट पोल के सर्वे के मुताबिक पहाड़ी राज्य हिमाचल प्रदेश में भाजपा और कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर दिख रही है। देश की तमाम सर्वे के अनुसार भाजपा को 32 से 40 सीटें मिलने की आसार दिख रहा है। वहीं कुछ एग्जिट पोल के सर्वे में कांग्रेस को बढ़त दिलाई है। कुल मिलाकर कांग्रेस को इस सभी सर्वे में 27 से 40 सीटें मिलती दिख रही हैं। वहीं आम आदमी पार्टी का हिमाचल में खाता खुलते हुए नहीं दिख रहा है। सिर्फ दो एजेंसियों ने आप का खाता खुलते दिखाया है।
पोल ऑफ पोल्स यानी इन आठों सर्वे का औसत आंकड़े पर नजर डालें तो भाजपा को इस बार 33, कांग्रेस को 26, अन्य को 2 और आम आदमी पार्टी को एक भी सीट मिलती नहीं दिख रही हैं। पिछले साल की यानी 2017 विधानसभा चुनाव की बात करें तो जहां 68 सीटों में से भाजपा ने 44 और कांग्रेस को 21 सीटें मिली थीं। अन्य के खाते में तीन सीटें गई थीं।
हिमाचल प्रदेश की 68 विधानसभा सीटों के लिए 12 नवंबर को वोटिंग हुई थी। इस बार भी मुख्य मुकाबला भाजपा और कांग्रेस के बीच ही माना जा रहा है। 2017 में हुए विधानसभा चुनाव की बात की जाए तो हिमाचल विधानसभा की 68 सीटों में से भाजपा ने 44 सीटों पर जीत दर्ज की थी। जबकि कांग्रेस ने 21 सीटें हासिल की थी। जयराम ठाकुर को मुख्यमंत्री बनाया गया था।
