संगड़ाह के शिवपुर गांव में कार हादसे में गई 19 वर्षीय विशाल की जान

संगड़ाह के शिवपुर गांव में कार हाद.से में गई 19 वर्षीय विशाल की जा.न

उपमंडल संगड़ाह के अंतर्गत आने वाले गांव शिवपुर में सोमवार सायं दुर्घट.नाग्रस्त हुई कार एचपी- 79-3011 में घा.यल शिवपुर गांव के 19 वर्षीय विशाल पुत्र जोगिंद्र सिंह की पीजीआई चंडीगढ़ ले जाते समय मौ.त हो गई। कार चालक पालर गांव के 24 वर्षीय अंकित व इसमें सवार इसी गांव के 23 वर्षीय राहुल को ग्रामीणों व पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार हल्की चोटें आई हैं।

50 मीटर दूर कार खाई में गिरी

जानकारी के अनुसार दोनों घायल युवक मृत.क विशाल के घर मेहमान आए थे और गांव से मात्र 50 मीटर दूर कार खाई में जा गिरी। घायल युवक को नजदीकी संगड़ाह अस्पताल नहीं लाए जाने के चलते प्राथमिक उपचार  देरी से मिलने पर सिर से काफी खून बह गया था, जिसे मौ.त का 1 कारण समझा जा रहा है।

खंड स्वास्थ्य अधिकारी संगड़ाह डॉ अतुल भारद्वाज ने दी जानकारी

ग्रामीणों के अनुसार उन्हें संगड़ाह में डाक्टर न होने की जानकारी मिली, जिसके चलते 108 एंबुलेंस से वह सीधे मेडिकल कॉलेज नाहन निकल गए। खंड स्वास्थ्य अधिकारी  डॉ अतुल भारद्वाज ने कहा कि, संगड़ाह में चिकित्सक उपलब्ध थे, मगर घा,यल को यहां लाया ही नहीं गया। मेडिकल कॉलेज नाहन से पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किए जाने पर रायपुर रानी के समीप विशाल ने दम तोड़ दिया।

थाना प्रभारी बृजलाल मेहता ने दी जानकारी

थाना प्रभारी बृजलाल मेहता ने बताया कि, 19 वर्षीय विशाल पुत्र जोगिंद्र सिंह का श.व मंगलवार सुबह नाहन में पोस्ट.मार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंपा जा चुका है। उन्होंने कहा कि, चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और हा.दसे के कारणों को लेकर तहकीकात जारी है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *