संदिग्ध परिस्थितियों में बीते 11 जुलाई से लापता मंडी जिला के सुंदरनगर उपमंडल के मलोह क्षेत्र से लापता कृष्ण लाल का श*व मंगलवार को BSL जलाशय से बरामद हो गया है। परिजनों ने मौके पर पहुंच कर कृष्ण लाल की पहचान कर ह*त्या का शक जाहिर किया है। परिजनों ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। वहीं मौके पर फॉरेंसिक टीम मंडी ने साक्ष्य जुटाकर श*व पोस्टमार्टम करवा परिजनों के हवाले कर दिया है। पुलिस भी मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस को बीएसएल जलाशय में कंट्रोल गेट के समीप एक श*व तैरते हुए मिलने की सूचना प्राप्त हुई। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर बीबीएमबी कर्मचारीयों की मदद से श*व को बाहर निकाला।
पुलिस द्वारा मामले की सूचना लापता कृष्ण लाल के परिजनों को दी गई। परिजनों ने मौके पर पहुंचकर श*व की पहचान की और कृष्ण लाल की ह*त्या का शक जाहिर किया। वहीं डीएसपी सुंदरनगर दिनेश कुमार ने मौके पर पूरी स्थिति का जायजा लिया और फॉरेंसिक टीम को मौके पर बुलाकर साक्ष्य और श*व को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज नेरचौक भेज दिया गया है। वहीं मृ*तक का श*व मिलते ही मौके पर माहौल अतिसंवेदनशील हो गया और परिजनों द्वारा कृष्ण लाल की ह*त्या होने की आशंका जताई गई। स्थानीय पुलिस द्वारा स्थिति को काबू में करने के लिए मंडी पुलिस की विशेष क्वीक रिएशन टीम (QRT) को मौके पर बुलाना पड़ा। मामले में पुलिस द्वारा शक के आधार पर जांच में सम्मिलित किए तीन युवकों का लाई डिटेक्टर और पॉलीग्राफ टेस्ट करवाया जा रहा है।
