जिला काँगड़ा के पालमपुर के डॉ. संजय कुमार ने कृषि वैज्ञानिक भर्ती बोर्ड के अध्यक्ष के रूप में कार्यभार ग्रहण कर लिया। बता दे कि इससे पहले वह CSIR संस्थान पालमपुर से कुछ माह पहले ही निदेशक के पद से रिटायर हुए थे। यही नहीं इससे पहले वह वरिष्ठ वैज्ञानिक के रूप में काम भी कर चुके हैं। CSIR पालमपुर में उनके कार्यकाल में ओरामा परियोजना, कैंसर, हींग, मंदिरों में चढ़ने वाले फूलों से बना धूप, सिटीविया, न्यूटे्रशन, ट्यूलिप गार्डन समेत कई चीजों पर शोध हुआ और CSIR आज उन पर बेहतर काम कर रहा है।
CSIR में उनके योगदान को देखते हुए भारत सरकार ने उन्हें कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय के तहत कृषि अनुसंधान और शिक्षा विभाग के कृषि वैज्ञानिक भर्ती बोर्ड के अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया है। डाॅ. संजय कुमार का कृषि वैज्ञानिक भर्ती बोर्ड (एएसआरबी) में अध्यक्ष पद पर नियुक्त होने पर सीएसआईआर पालमपुर और लोगों में खुशी है। इतने बड़े पद पर बैठना पालमपुर के लिए गौरव की बात मानी जा रही है। डाॅ. संजय कुमार ने कहा कि उन्हें जो नई जिम्मेवारी मिली है उसे वे ईमानदारी से निभाएंगे।
पालमपुर के डॉ. संजय कुमार बने कृषि वैज्ञानिक भर्ती बोर्ड के अध्यक्ष
