पैनोरमिक कोच कालका शिमला रेल ट्रैक पर पंहुचा ट्रायल के लिए

पैनोरमिक कोच कालका शिमला रेल ट्रैक पर पंहुचा ट्रायल के लिए

पैनोरमिक कोच आज दूसरी बार विश्व धरोहर रेल लाईन पर ट्रायल के सुबह कालका स्टेशन से धर्मपुर, सोलन, कडांघाट होते हुये शोघी पंहुचेगा I रेलवे के अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार पिछले पांच दिन से पैनोरमिक कोच के चार डिब्बे कपूरथला से कालका पंहुच चुके है I कपूरथला से रेलवे के इंजीनियरो की और से डिब्बो के अन्दर व बाहर तकनीकी रूप से गहनता से जांच की जा रही है I रेलवे इंजीनियरो से मिली जानकारी के अनुसार डिब्बे मे यात्री को हर सुविधा मिलेगी |

वहीं पैनोरमिक डिब्बे के अन्दर कुर्सी पर बैठकर हिमाचल के हरे भरे जंगलो, नीला आकाश, बारिश के मौसम में बारिश का आनन्द ले सकेंगे I डिब्बो का ट्रायल भी साथ ही शुरू कर दिया जाऐगा I इस बार ट्रायल शोघी स्टेशन से शिमला के बीच मे किया जाऐगा, जबकि पहली बार यह ट्रायल धर्मपुर तक किया गया था I पैनोरमिक डिब्बे से यात्री बड़ोग टनल का गहरा अंधेरा भी देख कर आनन्द लेंगे.  हालांकि ट्रायल पहले भी सफल रहा था I

लेकिन अब पैनोरमिक चार डिब्बो के साथ दूसरे ट्रायल के लिए विश्व धरोहर रेलवे ट्रैक पर ग्वाह बनेगी I गौरतलब है कि बाहरी राज्य के पर्यटको के लिए यह ट्रेन किसी विदेश ट्रेन से कम नहीं होगी I जबकि स्थानीय लोग भी पैनोरमिक ट्रेन के डिब्बो मे बैठने का आनन्द लेंगे I पैनोरमिक ट्रेन को विश्व धरोहर कालका-शिमला रेल ट्रेक पर चलाने का सपना केन्द्रीय रेल मंत्रालय की और से पूरा कर दिया गया है I  हरे भरे रेल ट्रेक पर नीले डिब्बो के स्थान पर लाल रंग के डिब्बे दिखेंगे I

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *