अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग के निर्देशों पर हमीरपुर जिला प्रशासन ने ईवीएम मशीन को मेंटेन करने का काम शुरू कर दिया है। ईवीएम मशीनों के रखरखाव को लेकर फर्स्ट लेवल के निरीक्षण का काम शुरू हो गया है। ज़िला निर्वाचन अधिकारी व उपायुक्त हमीरपुर हेमराज बैरवा ने बताया कि ईवीएम मशीन को मेंटेन करने के लिए भारत हेवी इलेक्ट्रिकल लिमिटेड के पांच इंजीनियरों की टीम इहमीरपुर आई हुई है और एडीसी हमीरपुर की निगरानी में इन ईवीएम मशीन को चेक करने का काम हो रहा है। मशीन तकनीकी रूप से सही है। इनकी जांच की जा रही है। पिछले चुनाव का जितना भी डाटा है। उसे अब इरेज़ करने का काम भी साथ में हो रहा है ।
डीसी हेमराज बैरवा ने बताया कि ईवीएम मशीनों के फर्स्ट लेवल के निरीक्षण का काम इन दिनों चल रहा है। इसके लिए इंजीनियरों की एक टीम आई हुई है । उन्होंने बताया कि आगामी लोकसभा चुनावो की तैयारी के मद्देनजर राजनीतिक पार्टियों के प्रतिनिधियों के साथ ईवीएम मशीन के रखरखाव व डाटा से संबंधित विषय पर विस्तृत जानकारी दी जा रही है साथ ही ईवीएम मशीन निरीक्षण के काम के दौरान उनकी उपस्थिति हो इसलिए उनको साथ में बुलाया गया है और उनकी निगरानी में यह सारा काम किया जा रहा है।
