राजकीय महाविद्यालय हमीरपुर में अभी तक कुछेक स्ट्रीम में ही मेरिट लिस्ट लग पाई है। जबकि अन्य स्ट्रीम के सब्जेक्टों में 50 फीसदी से भी कम आवेदन कॉलेज को प्राप्त हुए हैं। ऐसे में इन विषयों के छात्रों को बिना मेरिट लिस्ट के ही एडमिशन दे दी गई है। आज से छात्र कॉलेजों में दस्तावेज जमा करवाने के उपरांत एडमिशन फीस जमा करवाएंगें। कॉलेज की दूसरी मेरिट लिस्ट अब 15 जुलाई के बाद ही लगाई जाएगी।
बता दें कि हमीरपुर महाविद्यालय में आट्र्स संकाय में पॉलीटिक्ल साइंस, हिस्ट्री और हिंदी विषय में मेरिट लिस्ट जारी हुई है। इसके अलावा कम्प्यूटर साइंस और कॉमर्स विषय में ही छात्रों की मेरिट लिस्ट लगाई गई है। जबकि अन्य विषयों में 50 फीसदी से कम आवेदन आने के चलते छात्रों को बिना मेरिट के ही एडमिशन देने का फैसला लिया गया है, तााकि ज्यादा से ज्यादा छात्रों की कॉलेज में एडमिशन हो सके। कॉलेजों में एडमिशन प्रक्रिया 15 जुलाई तक बढ़ा दी गई है। ऐसे में जो छात्र अभी तक एडमिशन लेने से बंचित रह गए हैं। उन्हें एडमिशन लेने का आखिरी मौका दिया गया है।
