हिमाचल प्रदेश में लगातार आई फ्लू के बढ़ते मामलों को देखते हुए प्रदेश सहित हमीरपुर जिला में स्वास्थ्य विभाग ने एहतियातन कदम उठाना शुरू कर दिए हैं हमीरपुर जिला स्वास्थ्य विभाग ने सभी खंडों को आई फ्लू के मामले प्रतिदिन रिपोर्ट ली जा रही है। साथ ही शिक्षा संस्थानों के हॉस्टलों और परिवहन विभाग को विशेष एतिहात बरताने के लिए निर्देश दिए गए ।हमीरपुर डॉक्टर आरके अग्निहोत्री ने बताया कि जिला हमीरपुर में गत दिवस 354 मामले दर्ज किए गए हैं जबकि अब तक कुल 1814 मामले आई फ्लू के हमीरपुर जिला में सामने आए हैं ।
उन्होंने कहा कि मरीजों की संख्या और अधिक हो सकती है क्योंकि यह आंकड़े केवल सरकारी स्वास्थ्य केंद्र में आए मरीजों के हैं । उन्होंने कहा कि इसके अलावा लोग निजी क्लिनिको व अस्पतालों के अलावा घरों में भी उपचार कर रहे हैं । उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि आई फ्लू के लक्षण आने पर नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र से इसका उपचार करवाएं ।
हमीरपुर में आई फ्लू के बढ़ते मामलों को देखते हुए सीएमओ हमीरपुर शिक्षा विभाग को भी पत्र लिखकर स्कूलों में सोशल डिस्टेंसिंग स्वच्छता का विशेष ख्याल रखने तथा आई फ्लू के लक्षण वाले छात्रों को स्कूल से छुट्टी देने के साथ ही सभी जरूरी कदम उठाने के निर्देश दिए हैं । साथ ही उन्होंने शिक्षण संस्थानों के होस्टलों में विशेष एहतियात बरतने के भी निर्देश नहीं हैं उन्होंने बताया कि विभाग के द्वारा लोगों से भीड़भाड़ जगहों में कम एकत्रित होने के अलावा पब्लिक ट्रांसपोर्ट इस्तेमाल करते हुए एहतियात बरतने की अपील की है । उन्होंने बताया कि विभाग के द्वारा पत्र लिखकर परिवहन विभाग को सैनिटाइजेशन करवाने को भी कहा गया है ।
