कैसा होगा आज का दिन, जानने के लिए क्लिक करे

9 अप्रैल 2023

मेष | Aries

जिन बातों के कारण नाराजगी है, उनके लिए विचार बदलने लगेंगे और नए अवसर ढूंढने की कोशिश करेंगे। पुरानी नकारात्मक बातें दूर होंगी। परिस्थिति सुधरने में अभी वक्त लगेगा। संयम और मेहनत के साथ काम करें। आपके द्वारा किए गए काम की वजह से अन्य लोगों को प्रेरणा मिलेगी। इस कारण नेतृत्व करने का मौका मिल सकता है। रिलेशनशिप संबंधी नाराजगी दूर करने के लिए खुद में क्या बदलाव करना है, इस बात का अवलोकन करें। सेहत में आने वाले उतार-चढ़ाव की वजह से थोड़ी चिंता होगी, लेकिन इसे दूर करने का रास्ता भी मिलेगा।

 

वृष | Taurus

समस्या का हल प्राप्त होने के बाद भी योजना के अनुसार काम न करने की वजह से आपको निराशा होगी। एकाग्रता भंग न करें। सतर्कता रहेंगे तो परिस्थिति में बदलाव नजर आएगा। खुद की गलतियों को समझने की कोशिश करें। जिन बातों के कारण आपकी परिस्थिति हल होती है, उन पर ध्यान दें। करियर से जुड़ी अधिकतर बातें आसानी से सुलझने लगेंगी। रिलेशनशिप से जुड़े नकारात्मक विचारों को दूर करने के लिए पार्टनर के साथ ठीक से बातचीत करें। शुगर संबंधी तकलीफ बढ़ सकती है। योग्य उपचार लेना आवश्यक है।

 

मिथुन | Gemini

जिस सपने को आप साकार करना चाहते हैं, उसके लिए महत्वपूर्ण व्यक्ति का साथ मिलेगा। ये व्यक्ति आपका मार्गदर्शक बनेगा, साथ में सही मार्ग पर टिके रहने के लिए प्रेरित भी करता रहेगा। तनाव धीरे-धीरे दूर होगा। अभी काम पर फोकस बनाए रखें। जिस प्रकार से काम संबंधी प्रगति होती है, विचारों में भी बदलाव नजर आएगा। करियर संबंधी निर्णय कठिन साबित होगा, लेकिन अगर आप मेहनत करते करेंगे तो अपेक्षित सफलता हासिल कर पाएंगे। कौन आपके लिए सही है, इस बात को ठीक से समझने की आवश्यकता होगी। तनाव के कारण सिर दर्द हो सकता है।

 

कर्क | Cancer

काम से जुड़ा तनाव आपके लिए तकलीफ का कारण बन रहा है, जब आपका नजरिया बदलेगा, तब जीवन में बदलाव आ सकता है। अभी केवल व्यक्तिगत जीवन पर ध्यान देने की आवश्यकता है। परिवार के लोगों की जरूरतों को समझें, उनके नकारात्मक विचार और अकेलेपन की भावना दूर करने की कोशिश करें। अपने कार्यक्षेत्र में प्रसिद्धि के साथ बड़े काम का अवसर मिल सकता है, इस कारण व्यक्तिगत जीवन काफी बदलेगा। रिलेशनशिप में जो नकारात्मकता है, वह दूर होगी और रिलेशनशिप देखने का नजरिया भी बदलेगा। पेट दर्द की समस्या अचानक उत्पन्न हो सकती है।

सिंह | Leo

जीवन में आ रहे बदलाव रोकने की कोशिश न करें। ये बदलाव आपके लिए शुरुआत में तकलीफ का कारण हो सकते हैं, लेकिन बाद सब ठीक हो जाएगा। स्वभाव में लचीलापन लाएंगे तो आसानी से नई बातों को स्वीकार कर पाएंगे। आपका जीवन प्रगति की ओर बढ़ेगा। आपके द्वारा किए काम की वजह से क्लाइंट की प्रशंसा प्राप्त हो सकती है और नए क्लाइंट भी मिलेंगे। रिलेशनशिप में जो दरार है, वह दूर होगी। बच्चों की सेहत में सुधार हो सकता है जो आपकी चिंता दूर करेगा।

 

कन्या | Virgo

अपने काम में रुचि होने से हर एक जिम्मेदारी को ठीक से निभाना आपके लिए संभव होगा। परिवार के लोगों के द्वारा दिए गए सुझाव पर विचार करें और खुद में बदलाव करने की कोशिश करें। अभी सेहत पर ध्यान देना आपके लिए जरूरी होगा। जिस प्रकार से शारीरिक और मानसिक स्थिति बदलेगी, उस प्रकार से बड़े लक्ष्य आसानी से हासिल होंगे। काम की जगह लोगों के साथ सामंजस्य से संवाद बनाए रखना होगा। अगले कुछ दिनों में कठिन निर्णय लेने की कोशिश आपके द्वारा की जा सकती है। लव रिलेशनशिप में उतार-चढ़ाव नजर आएगा, लेकिन तुरंत कोई भी अनुमान लगाने की गलती न करें। यूरिन इन्फेक्शन की संभावना है। शरीर को डिहाइड्रेट न होने दें।

 

तुला | Libra

अपने स्वभाव के कारण तनाव बढ़ेगा। पैसों से संबंधित चिंता दूर करने की जिद आपके लिए नुकसान का कारण बन रही है। जिन समस्याओं को आप सुलझा सकते हैं और जिन जिम्मेदारियों को आप निभा सकते हैं, केवल उन पर ध्यान दें। हर एक जिम्मेदारी खुद पर लेने से अन्य लोगों का विश्वास कम होगा, विवाद भी हो सकते हैं। नौकरी पेशा लोगों को काम पर बारीकी से ध्यान देना होगा। छोटी सी गलती भी आपके लिए गलतफहमी उत्पन्न कर सकती है। यदि आवश्यकता महसूस होती है, तब ही पार्टनर से मदद मांगें। वर्ना खुद ही तकलीफों को दूर करने की कोशिश करें। कमर दर्द और पैर का दर्द हो सकता है।

 

वृश्चिक | Scorpio

प्रलोभनों से खुद को दूर रखें। केवल लक्ष्य पर ध्यान देने की आवश्यकता है। कुछ लोगों के द्वारा आपके काम में बाधा डालने की कोशिश की जाएगी, लेकिन लोगों के विचार और उनके काम को महत्व न दें। प्रयत्न में सतर्कता बनाए रखें। अपने संवाद कौशल को बेहतर बनाने की कोशिश करें। अधिकतर बातें आपके संवाद के जरिए ही सुलझ सकती हैं। दूसरों से प्राप्त हुई प्रशंसा के कारण अहंकार उत्पन्न न हो, इस बात का ध्यान रखना होगा। काम की क्वालिटी पर ध्यान दें। लोगों के द्वारा बोली गई बातों की वजह से रिलेशनशिप और पार्टनर के लिए नाराजगी रहेगी। अन्य लोगों के प्रभाव को खुद पर हावी न होने दें। मांसपेशियों में खिंचाव हो सकता है।

 

धनु | Sagittarius

बड़ी धन राशि की आवश्यकता हो सकती है, लेकिन अगर बारीकी से अवलोकन किया जाएगा तो अपनी जरूरतें ठीक से समझना और खर्च पर नियंत्रण बनाए रखना आपके लिए संभव होगा। आपके अंदर कार्यक्षमता है, लेकिन गलत बातों पर ध्यान देने से आपकी ऊर्जा जाया हो रही है। जिन लोगों से सही सलाह मिलती है, उनकी बातों पर ध्यान दें। आज काम पर ज्यादा ध्यान देने की आवश्यकता है। पार्टनर के द्वारा पैसों से संबंधित नुकसान होने की संभावना है। सर्दी और बुखार की तकलीफ बढ़ सकती है।

 

मकर | Capricorn

काम के लिए बढ़ता डेडीकेशन पुरानी गलतफहमी को दूर करने के लिए सही साबित होगा। यदि संभव हो तो काम से जुड़े हुए लोगों की मदद करें। दूसरों की मदद से आपकी समस्याओं का हल प्राप्त हो सकता है। अगर कोई व्यक्ति आपसे बातचीत करने की कोशिश कर रहा है तो इस बात के पीछे का कारण जानने की कोशिश करें। करियर संबंधी तनाव हो सकता है। पार्टनर की बातों को किस हद तक महत्व देना है, इस बात को ठीक से तय करें। शारीरिक कमजोरी की वजह से दिनभर आलस हो सकता है।

 

कुंभ | Aquarius

जिस प्रकार से सोच बदलेगी, उस प्रकार से बड़े लक्ष्य के बारे में गहराई से विचार किया जाएगा। यात्रा की योजना बना रहे हैं तो इस यात्रा की हर एक जानकारी प्राप्त करना जरूरी होगा। काम की गति बढ़ाने की जिद न करें। जिन बातों के लिए आप अन्य लोगों पर निर्भर है। काम की वजह से प्रसन्नता मिलेगी। अभी भविष्य के बारे में विचार न करें। परिवार और पार्टनर की नाराजगी को समझने की कोशिश करें। रीड की हड्डी से संबंधित तकलीफ हो सकती है।

 

मीन | Pisces

जो निश्चय आपने तय किया है, उसकी चर्चा दूसरों के सामने न करें। अन्य लोगों के कारण आपकी  नकारात्मकता बढ़ सकती है, इस बात का ध्यान रखें। चुनिंदा लोगों के साथ ही संवाद बनाए रखें। जब तक महत्वपूर्ण काम पूरे नहीं होते, तब तक आपका ध्यान न भटके, इस बात का ध्यान रखना होगा। आपके द्वारा की गई मेहनत के कारण वरिष्ठ अधिकारियों से बोनस और प्रशंसा प्राप्त हो सकती है। पार्टनर्स को एक-दूसरे की भावनाओं की कद्र करने की आवश्यकता है। चिंता के कारण सेहत बिगड़ सकती है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *