प्रतिभा सिंह की नसीहत पड़ी उन पर ही भारी

कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह यूँ तो अपने अपने कई बयानों को लेकर चर्चाओं में बनी रहती है लेकिन इस बार उनकी दी नसीहत उन पर ही भारी पड़ गई है, दरअसल करसोग से भाजपा विधायक दीपराज ने अपने भाषण में पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र का जिक्र न किया तो प्रतिभा सिंह नाराज़ हो गईं। मौका प्रदेश के मंडी जिले के करसोग में नलवाड़ मेले का था मेले के समापन समारोह में जनता को संबोधित करते वक्त सांसद प्रतिभा सिंह ने करसोग से भाजपा विधायक दीपराज को करसोग के इतिहास की जानकारी हासिल करने की नसीहत दे डाली। अब प्रतिभा सिंह नसीहत दी तो विधायक साहब भी शांत न बैठे सांसद प्रतिभा सिंह के इस बयान के बाद स्थानीय विधायक दीपराज ने प्रेस को संबोधित करते हुए कहा कि सांसद प्रतिभा को उनके सवालों का जवाब मंच पर भी दिया जा सकता था, लेकिन ऐसी हमारी संस्कृति नहीं है। सांसद प्रतिभा सिंह का कहना था कि उन्होंने अपने संबोधन में पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के करसोग में किए गए ऐतिहासिक कार्यों का जिक्र नहीं किया, जिनके मुख्यमंत्री रहते हुए प्रदेश अपूतपूर्व विकास हुआ। इस पर विधायक ने आरोप लगाया कि करसोग में वीरभद्र सिंह ने ऐसा कौन का विकास किया है, मुझे तो कहीं पर नजर नहीं आ रहा है।

प्रदेश की जनता पर एहसान नही

दीपराज ने कहा कि प्रदेश की जनता ने 6 बार वीरभद्र सिंह को मुख्यमंत्री बनाया। प्रतिभा सिंह भी 3 बार सांसद बनी हैं। मुख्यमंत्री और सांसद बनने के बाद जनहित में जो कार्य किए जाते हैं, वह जिम्मेदारी होते हैं। वह किसी पर एहसान नहीं होता है। वर्तमान में करसोग का मैं विधायक हूं। ऐसे में अगर किसी को विधायक निधि से पैसा देता हूं या MLA प्राथमिकता में कोई सड़क बनवाता हूं तो यह जनता पर एहसान नहीं, बल्कि विधायक होने के नाते मेरा कर्तव्य है। राजनीति में हम जनता की सेवा के लिए आए हैं।

वीरभद्र सिंह के नाम पर वोटों की भीख न मांगें

विधायक दीपराज ने कहा कि चुनाव में हर बार वीरभद्र सिंह के नाम पर वोटों की भीख मांगी जा रही है। वोट मांगना कोई बुरी बात नही है, लेकिन वोट काम के नाम पर मांगे जाने चाहिएं। कांग्रेस जनता को बताए कि उनके कार्यकाल में करसोग में विकास के कौन से कार्य हुए हैं।

प्रतिभा सिंह बताएं कि करसोग को क्या देकर गईं?

विधायक दीपराज ने कहा कि जिला स्तरीय नलवाड़ मेले के समापन समारोह में बतौर मुख्यातिथि पहुंची सांसद प्रतिभा सिंह बताएं कि जनता को क्या सौगात दी हैं। उन्होंने कहा कि वे हमारी सांसद हैं, इस नाते हम उनके सामने अपने क्षेत्र के लिए कुछ न कुछ मांग तो रखेंगे, लेकिन सांसद बताएं कि जनता को क्या दिया है। उन्होंने करसोग की भोली भाली जनता को ठगा है, कांग्रेस हमेशा ऐसा ही करती आई है। उन्होंने कहा कि करसोग में जो विकास हुआ है, चाहे कॉलेज हो या फिर हॉस्पिटल, जाकर देखें कि वहां किसके नाम की पट्टिकाएं लगी हैं?

हमेशा अपने बयानों को लेकर घिरी रहने वाली सांसद प्रतिभा सिंह पर लगता है यह ब्यान भारी पड़ गया विधायक ने जरूरत से ज्यादा जानकारी प्रतिभा सिंह के सामने रख दी अब देखना यह है की विधायक दीपराज के वीरभद्र सिंह पर दिए इस ब्यान का शोर कितनी दूर तक जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *