किन्नौर के निगुलसरी के पास फिर से भारी भू*स्खलन, NH 5 बंद, वाहनों की लगी लंबी-लंबी कतारें

हिमाचल प्रदेश के जिला किन्नौर के निगुलसरी के पास भू*स्खलन का दौर लगातार ज़ारी है। पहले 6 सितम्बर की रात को यहाँ भू*स्खलन हुआ जिसके बाद 7 सितम्बर की सुबह तक मार्ग को साफ कर दिया गया था। वहीँ 7 सितम्बर को दोपहर के समय वहां फिर से भू*स्खलन हुआ। जिसकी चपेट में सेब से लदे 2 ट्रक आ गए। वहीँ घ*टना में लाखो का सेब बर्बाद हुआ और ट्रकों का भी काफी नु*कसान हुआ।

जिसके बाद निगुलसरी के पास फिर पहाड़ी से भारी भू*स्खलन हुआ है। जिस कारण नेशनल हाईवे पांच अवरुद्ध हो गया है। इससे रिकांगपिओ से रामपुर, शिमला व शिमला से रिकांगपिओ की ओर छोटे व बड़े वाहनों की आवाजाही पूरी तरह बंद हो गई है तथा सड़क मार्ग के दोनों तरफ वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग गईं हैं। हालांकि विभाग ने हाईवे को बहाल करने के लिए मशीनरी लगा दी है।

हालांकि मार्ग के बंद होने के बाद NH प्राधिकरण द्वारा मार्ग की बहाली के लिए कार्य शुरू कर दिया गया है। लेकिन भूस्खलन काफी ज्यादा हुआ है और मार्ग को बहाल करने में समय लग सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *