धर्मपुर थाने के बाहर हाईवे पर ITMS सिस्टम का ट्रायल शुरू

हाईवे पर ITMS सिस्टम

परवानू शिमला फोरलेन हाईवे पर पुलिस विभाग की और से हाईवे पर यातायात के नियमो का उलघन करने वालो पर आधुनिक सिस्टम के यंत्रो की पैनी नजर रहेगी I आधुनिक आईटी के इन यंत्रो को दो हाईवे पर ITMS (इन्टेलिजेन्ट ट्रेफिक मनैजमेन्ट सिस्टम) को अभी ट्रायल पर लगाया गया है I इनमे से एक सिस्टम को धर्मपुर थाना के आगे हाईवे पर व दुसरा पुलिस लाईन सोलन मे हाईवे पर स्थापित किया गया है I चार कैमरे सामान्य वीडियो के लिए लगाऐ गये है जबकि छ कैमरे आगे पीछे की और लगाऐ गये है I

जानकारी के अनुसार इस सिस्टम मे दस कैमरे लगाऐ गये है और हर कैमरे का दूरी पदराह से पचास मीटर की है | चार कैमरे सामान्य वीडियो के लिए लगाऐ गये है जबकि छ कैमरे आगे पीछे की ओर लगाऐ गये है I धर्मपुर थाना के बाहर हाईवे पर आईटीएमएस सिस्टम के लगने से दोनो और के यातायात की जांच हो पाऐगी I यह कैमरे ओवर स्पीड, बिना बेल्ट, बिना हैलमेट व ट्रिपल राईडिंग की पहचान कर चालान, चालक के मोबाईल नंबर पर चालान का मेसेज चला जाऐगा |  इस आधुनिक सिस्टम के लगने से यातायात के नियमो की धज्जियां उड़ाने वाले बिगड़ेल चालको पर शिकंजा कसा जाऐगा |  अभी चालक चालान होने के बाद पुलिस कर्मचारी से उलझ कर बहस करते थे I

जिससे कारण अनेको बार प्रदेश में पुलिस कर्मचारियों पर बाहरी राज्य के हुड़दगी पर्यटक उलझ जाते थे | लेकिन अब इस आधुनिक सिस्टम के लग जाने से पुलिस अधिकारियों के साथ कोई भी बहस नहीं कर पाएंगे |  हालांकि अभी सिस्टम की जांच के लिए दिल्ली में अतिंम रूप दिया जा रहा है |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *