वर्ल्डकप के मैचों को लेकर धर्मशाला पहुंचने लगे क्रिकेट प्रेमी और पर्यटक, होटलों की ऑक्युपेंसी पहुचीं 80 प्रतिशत

वर्ल्डकप के मैचों को लेकर धर्मशाला पहुंचने लगे क्रिकेट प्रेमी और पर्यटक

धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम में आयोजित होने वाले वन डे वर्ल्डकप के मैचों को लेकर क्रिकेट प्रमियों का खुमार भी बढ़ता जा रहा है। धर्मशाला क्रिकेट स्टेडितम में वर्ल्डकप का पहला मैच बांग्लादेश और अफगानिस्तान टीमों के मध्य खेला जाना है। ऐसे में अब बाहरी राज्यों के क्रिकेट प्रेमी व पर्यटक भी धर्मशाला पहुंचना शरू हो गए है। वहीं धर्मशाला के कारोबारियों के चेहरों पर भी एक बार फिर से खुशी की लहर देखने को मिल रही है।

धर्मशाला के मैक्लोडगंज के कुछ व्यपारियों का कहना है पिछले कुछ महीने उनके लिए काफी खराब बीते है। हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश व नुक्सान होने के कारण पर्यटक हिमाचल नहीं आ रहे थे। लेकिन अब धर्मशाला में क्रिकेट मैचों के आयोजन होने जा रहा है। तो उन्हें इस बार एक बार फिर से अच्छे कारोबार की उम्मीद भी जाग गई है, क्योंकि इन मैचों को देखने व घूमने फिरने के लिए काफी संख्या में क्रिकेट प्रेमी व पर्यटक धर्मशाला पहुंचना शुरू हो गए है।

पर्यटकों का मैक्लोडगंज में आना शुरू

वहीं मैक्लोडगंज के स्थानीय व्यपारी प्रेम सागर ने कहा कि पिछले एक सप्ताह से पर्यटकों का धर्मशाला व मैक्लोडगंज में आने का सिलसिला शुरू हुआ है। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ महीनों में भारी बरसात के कारण हिमाचल के काफी बुरा हाल हो गया था। उस त्रासदी से उभर कर ऊपर आने का यह सबसे अच्छा मौका है। उन्होंने कहा कि पिछले हफ्ते के अगर बात की जाए तो लगभग 70 से 80 प्रतिशत तक होटलो की ऑक्युपेंसी पहुंच चुकी है।

वर्ल्डकप के मैचों को लेकर धर्मशाला पहुंचने लगे क्रिकेट प्रेमी और पर्यटक

उन्होंने कहा कि इस ऑक्युपेंसी के इतने अच्छे स्तर पर पहुंचने का यही कारण है, कि धर्मशाला में एक तो क्रिकेट मैचों के आयोजन होने जा रहा है। दूसरा आज से तिब्बती धर्मगुरु दलाईलामा की शिक्षा का कार्यक्रम भी शुरू हुआ है। इस कार्यक्रम में भी न केवल भारत से बल्कि साउथ ईस्ट एशिया देश के कुछ ताइवान, थाईलैंड और वियतनाम के भी कुछ लोग मैक्लोडगंज में पहुंचे हुए है।

पर्यटकों ने कहा यह :-

वहीं मैक्लोडगंज घूमने के लिए आये हुए पर्यटकों से जब बात की गई तो उनका कहना था कि काफी महीनों बाद वे हिमाचल प्रदेश घूमने के लिए अपने परिवार के साथ आये है। इससे पहले भी व हिमाचल की कई प्रसिद्ध जगहों पर जा चुके है। लेकिन पिछले कुछ महीनों में जो दौर हिमाचल प्रदेश ने देखा है व काफी ख़ौफ़नाक रहा है। पर्यटकों ने कहा कि हिमाचल प्रदेश का मौसम भी अब खुशनुमा बनता जा रहा है और उन्हें उम्मीद है कि जब वे अगली बार हिमाचल प्रदेश घूमने के लिए आए तो उन्हें बर्फ देखने को मिले।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *