धर्मशाला शीतकालीन सत्र के पहले ही दिन दिखी सियासी तपिश की झलक, भाजपा का गारंटियों को लेकर प्रदर्शन

भाजपा का गारंटियों को लेकर प्रदर्शन

हिमाचल विधानसभा के शीतकालीन सत्र की शुरुआत ही भाजपा के आक्रामक रवैया के साथ हुई है सत्र शुरू होने से पहले विपक्षी दल ने सदन के बाहर गारंटियों को लेकर सरकार के खिलाफ जम कर नारेबाज़ी की और प्रदेश सरकार को 10 गारंटीयों की याद दिलाई. इस दौरान भाजपा विधायकों ने गारंटीयों का जिक्र करते हुए गले में पोस्टर टांग कर सरकार के खिलाफ विरोध दर्ज किया.

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि यह प्रदर्शन प्रदेश कि कांग्रेस सरकार को याद दिलाने के लिए है कि उन्होंने जनता को दस गरंटिया दी थी लेकिन एक साल का समय हो गया अभी तक प्रदेश सरकार ने अपनी गारंटी पूरी नहीं है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री, कांग्रेस नेता नेता प्रियंका गांधी वाड्रा प्रभारी राजीव शुक्ला सभी कांग्रेस नेता पहली कैबिनेट में सभी गरंटिया पृरी करने का दावा करते रहे लेकिन अब गारंटीयों को 5 साल में पूरा करने का बहाना लगा रहे हैं.

कांग्रेस ने 5लाख युवाओं को रोजगार देने, तीन सौ यूनिट बिजली फ्री, महिलाओं को 1500 ,दो रुपए किलो गोबर ख़रीदने के साथ ही अन्य दस गरंटिया दी थी और सभी गारंटियों को पहली कैबिनेट की बैठक में पूरा करने का वादा जनता के साथ किया था लेकिन अब कांग्रेस की सरकार 5 साल में गरंटिया पूरी होने का बहाना लगा रही है इस दौरान नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस की गारंटियों का छत्तीसगढ़ और राजस्थान गारंटी का क्या हश्र हुआ है वे देश की जनता ने देख लिया है उन्होंने कहा कि देश में केवल एक ही गारंटी मान्य है गारंटीयों को पूरा करने की गारंटी और वह है नरेंद्र मोदी की गारंटी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *