धर्मशाला में आयुर्वेदिक प्रॉडक्ट को प्रमोट करने के लिए कार्यशाला का आयोजन

जिला मुख्यालय धर्मशाला के डीआरडीए सभागार में शनिवार को मिशन धनवंतरी के तहत आयुर्वेदिक प्रॉडक्ट को प्रमोट करने के लिए सेल्फ हेल्प ग्रुप की जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस बैठक की अध्यक्षता करते हुए अतिरिक्त जिलाधीश कांगड़ा सौरभ जस्सल ने कहा कि मिशन धनवंतरी के तहत जिला कांगड़ा में सेल्फ हेल्प ग्रुप की महिलाओं द्वारा आयुर्वेदिक प्राडक्ट तैयार किए जा रहे हैं, जिसमें साबुन, अगरबत्ती व अन्य प्राडक्ट शामिल हैं।
एडीसी कांगड़ा ने कहा कि विभिन्न ग्रुप द्वारा तैयार किए जा रहे प्राडक्टस को जिला कांगड़ा में विभिन्न स्थानों पर बेचा जा रहा है, क्योंकि कांगड़ा में काफी देश-विदेश के पर्यटक आते हैं। अपना कांगड़ा के कुछ स्टोर्स हैं, जिन्हें जल्द चलाया जाएगा और इन स्टोर्स में सेल्फ हेल्प ग्रुप्स की ओर से बनाए गए प्राडक्टस को रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि पहले लोकल लेवल पर मार्केट कैप्चर करने उपरांत स्टेट, नेशनल और इंटरनेशनल पर आगे जाएंगे। उन्होंने कहा कि तुलसी के साबुन, हल्दी के साबुन और आर्गेनिक चाय को हम बढ़ावा दे रहे हैं, जिनकी काफी डिमांड है। वर्कशॉप में आयुर्वेद से डा. सुनील, आरसेटी के अधिकारी, एनजीओ व स्टेकहोल्डर्स ने अपने सुझाव दिए हैं। एडीसी ने कहा कि तुलसी के साबुन, हल्दी के साबुन और आर्गेनिक चाय को हम बढ़ावा दे रहे हैं, जिनकी काफी डिमांड है।
उन्होंने कहा कि हमारा प्रयास रहेगा कि इनकी पैकेजिंग को भी आर्गेनिक करें, जिससे लगे कि प्राडक्ट पूरी तरह से नेचुरल है। कई प्रगतिशील कृषक महिलाएं हमारे साथ जुड़ी हैं, जो आयुर्वेदिक प्राडक्ट बनाने हेतू जरूरी चीजों की खेती में आगे आ रही हैं। देखादेखी से भी काफी लोग अलग खेती की ओर बढ़ते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *