जिला बिलासपुर में बढ़े आई फ्लू केस, रोजाना आ रहे इतने मरीज़ !

eye flu

जिला बिलासपुर में आई फ्लू तेज़ी से फ़ैल रहा है । अबतक 300 से अधिक मरीज क्षेत्रीय अस्पताल बिलासपुर में आई फ्लू के सामने आए हैं और लगातार मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी ही दर्ज की जा रही है. बता दे कि क्षेत्रीय अस्पताल बिलासपुर में तीन नेत्र रोग विशेषज्ञ अपनी सेवाएं दे रहें है। जबकि रोजाना नेत्र विभाग में आने वाली कुल ओपीडी का 20 प्रतिशत मरीजों की संख्या आई फ्लू की है.
जानकारी देते हुए क्षेत्रीय अस्पताल बिलासपुर की नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉक्टर ईशानी गुप्ता ने कहा कि बीते एक माह से रोजाना 10 से 12 मरीज आई फ्लू के सामने आ रहे हैं जिनमें बच्चों से लेकर बड़ों तक हर उम्र के लोग शामिल है. वहीं डॉक्टर ईशानी ने बताया कि बरसात के मौसम में आई फ्लू वायरस ज्यादा सक्रिय होता है इससे आंखों में रकड़पन व सूजन आती है व मरीज द्वारा आंखों को हाथों से मलने के बाद है दूसरे लोगों को छूने से वह उन्हें भी फैल जाता है. वहीं आई फ्लू के मरीजों को नजदीकी अस्पताल में जरूर चेकअप के बाद डॉक्टर द्वारा दी जाने वाली एंटीबायोटिक आई-ड्रॉप का लगातार इस्तेमाल करना चाहिए ताकि वह जल्द ठीक हो सकें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *