अजमेरपुर ग्रीष्मोत्सव एवं लखदाता छिंज मेले का शुभारम्भ

बिलासपुर के भराड़ी में प्राचीन समय से चला आ रहा अजमेरपुर ग्रीष्मोत्सव एवं लखदाता छिंज मेले का आज से शुभारम्भ हो गया |  वहीं तीन दिवसीय इस मेले का पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने शुभारम्भ किया | तो साथ ही पूर्व कैबिनेट मंत्री राजिंद्र गर्ग भी इस दौरान विशेष रूप से मौजूद रहे | मेले की शुरुआत करते हुए टोनी देवी माता मंदिर से मेला स्थल तक शोभा यात्रा निकाली गई, जिसके बाद मुख्यातिथि प्रेम कुमार धूमल ने आईटीआई भराड़ी की छात्राओं द्वारा अपने हाथों से बनाये गए कपड़ों के डिजाइन की प्रदर्शनियों का निरीक्षण भी किया. इसके बाद बैल पूजन व खूंटा गाड़ने की प्रथा के साथ मेले का झंडा चढ़ाकर मेले का विधिवत शुभारम्भ किया गया |

इस दौरान प्रेम कुमार धूमल ने कहा कि यह उनका सौभाग्य है कि प्राचीन अजमेरपुर मेले का हिस्सा बनने का उन्हें मौका मिला है. वहीं कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता रद्द करने के बाद कांग्रेसी नेताओं द्वारा प्रदर्शन करने के मामले पर पूर्व सीएम प्रेम कुमार धूमल ने निशाना साधते हुए कहा कि सन 2013 में सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर लालू प्रसाद यादव सहित 04 एमपी व 39 विधायकों की सदस्यता रद्द कर दी गयी थी, तब कांग्रेस पार्टी नेताओं ने चुप्पी क्यों साधी हुई थी और अब कोर्ट के आदेश पर राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता रद्द होने पर कांग्रेस पार्टी नेता इसका राजनीतिकरण करने में जुट गए हैं और केंद्र सरकार के खिलाफ झूठी बयानबाजी कर रहे हैं | जो दुर्भाग्यपूर्ण है |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *