Big landslide in Chamba: Mountain collapsed, major accident averted
हिमाचल प्रदेश के चंबा Chamba जिले में आज सुबह एक बड़ा भूस्खलन landslide हुआ, जिसमें पूरा पहाड़ भरभराकर सड़क पर आ गिरा। गनीमत रही कि समय रहते खतरे को भांप लिया गया और ट्रैफिक रोक दिया गया, जिससे कोई वाहन इसकी चपेट में नहीं आया।
यह लैंडस्लाइड चंबा जिले के भरमौर विधानसभा क्षेत्र की बसु कुंडी–सुनारा सड़क Basu Kundi–Sunara Road पर हुआ। पहाड़ गिरते ही कुछ लोगों ने इसका वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पहाड़ी का मलबा सड़क road से फिसलकर लगभग 500 मीटर नीचे नाले में जा गिरा। करीब चार से पांच मिनट तक धूल का गुबार छाया रहा।
स्थानीय लोगों की सतर्कता से टला हादसा
मौके पर मौजूद लोगों ने खतरे danger को भांपते हुए समय रहते आवाजाही रोक दी थी। इसके बाद पहाड़ी गिरने hill fall की आवाज सुनते ही लोगों ने नीचे की बस्ती में रहने वालों को भी “भागो-भागो” कहकर अलर्ट किया। इस सतर्कता से एक बड़ा हादसा टल गया।
सड़क अवरुद्ध, प्रशासन ने जारी की अपील
फिलहाल किसी जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है, लेकिन मलबा गिरने के कारण सड़क पूरी तरह से वाहनों के लिए बंद हो गई है। प्रशासन ने स्थानीय लोगों से वैकल्पिक मार्गों से यात्रा करने की अपील की है। मलबा हटाने का कार्य जल्द शुरू किया जाएगा।
