सनी देओल की ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर फिल्म ग़दर का क्रेज़ अभी तक लोगो के सर चढ़कर बोल रहा है. जिसे देखते हुए फिल्म को दोबारा सिनेमाघरों में रिलीज़ किया गया. बता दे कि यह फिल्म 2001 में रीलीज़ हुई थी, और ब्लॉकबस्टर रही | जिसके बाद दर्शक ग़दर 2 का इंतज़ार कर रहे थे. अब 22 साल बाद इसका सीक्वल आ रहा है Gadar 2. माहौल बनाने के लिए मेकर्स ने ‘गदर- एक प्रेम कथा’ को दोबारा रिलीज़ किया उस पर मेहनत की गई. बकायदा फिल्म के विज़ुअल्स को 4K क्वॉलिटी में ढाला गया. आवाज़ को नई जेनरेशन के लिए डॉल्बी एटमॉस में तब्दील किया गया.
रिपोर्ट्स के मुताबिक नए सीन्स जोड़े गए
कुछ रिपोर्ट्स में तो ये भी दावा किया गया कि पुरानी वाली फिल्म में कुछ नए सीन्स जोड़े गए हैं. इस सब पर मेकर्स का दो करोड़ रुपए का खर्चा आया. मगर ‘गदर’ ने री-रिलीज़ में भी अपना बजट वसूलती नज़र आ रही है. शुरुआती चार दिनों में इस फिल्म ने कुल 1.60 करोड़ रुपए की कमाई कर डाली है. यहां तक की सोमवार को जो फिल्म का कलेक्शन रहा है, वो उम्मीद से बेहतर है.
देशभर में 9 जून को दोबारा रिलीज़ हुई सनी देओल की गदर- एक प्रेम कथा
गदर- एक प्रेम कथा’ 9 जून, 2023 को दोबारा देशभर में रिलीज़ की गई. शुरुआत में फिल्म के 700 शोज़ रखे गए थे. मगर शनिवार` तक 218 शहरों ये आंकड़ा बढ़कर 445 सिनेमाघरों में 835 शोज़ तक पहुंच गया. क्योंकि पब्लिक फिल्म को देखने आ रही है. सनी देओल की ‘गदर’ ने री-रिलीज़ के पहले ही दिन ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे’ की री-रिलीज़ का ओपनिंग रिकॉर्ड तोड़ दिया. उसके बाद से इस फिल्म की कमाई ऊपर की ओर ही जा रही है. शुक्रवार- 30 लाख रुपए। शनिवार- 45 लाख रुपए। रविवार- 55 लाख रुपए। सोमवार- 30 लाख रुपए। टोटल- 1.60 करोड़ रुपए .
