MG ने लॉन्च की इलेक्ट्रिक कार, प्राइस देखकर चौंक जाएँगे

MG यानी मॉरिस गैरेज मोटर इंडिया ने आज अपनी इलेक्ट्रिक कार कॉमेट लॉन्च कर दी। जिसकी कीमत 7 लाख 98 हज़ार रुपए से शुरू है। आपको बता दे कि इसका कार का प्रोडक्शन गुजरात के हलोल प्लांट में शुरू हो चुका है | MG की यह दूसरी EV है। इसकी बुकिंग 15 मई से शुरू हो रही है। मई से ही इसकी डिलीवरी भी शुरू हो जाएगी।

MG की ये सबसे सस्ती, छोटी और एंट्री लेवल इलेक्ट्रिक कार है। ये टाटा की टियागो EV से भी करीब 50 हजार रुपए सस्ती है। EV में फुल चार्ज में 230 किलोमीटर की रेंज मिलेगी। कंपनी का दावा है कि ये कार 519 रुपए में 1000 किलोमीटर चलेगी। इसमें नेक्स्ट लेवल पर्सनालाइजेशन दिया गया है। यानी आप कार पर कंपनी मेड फंकी बॉडी रैप्स, कूल स्टिकर लगा सकेंगे।
कार में फोल्डेबल स्प्लिट सीट कॉन्फिगरेशन दिया गया है। यानी आप बूट स्पेस बढ़ा सकते हैं। वहीं कंपनी ने इसे 5 कलर ऑप्शन ब्लैक रूफ के साथ एपल ग्रीन, ऑरोरा सिल्वर, स्टारी ब्लैक, कैंडी व्हाइट और ब्लैक रूफ के साथ कैंडी व्हाइट में उतारा है। EV में दो दरवाजे दिए गए हैं और इसकी सिटिंग कैपेसिटी 4 लोगों की हैं।

इस कार लंबाई सिर्फ 2.9 मीटर है। यानी ये मारुति की ऑल्टो से भी छोटी है। कार में इंटीग्रेटेड फ्लोटिंग वाइड स्क्रीन मिलती है, जिसमें 10.25 इंच की हेड यूनिट और 10.25 इंच का डिजिटल क्लस्टर शामिल है। डैशबोर्ड के पास एक फ्लोटिंग यूनिट मिलेगी।

वहीं, स्क्रीन के नीचे हॉरिजॉन्टल पोजिशन में AC वेंट्स मिलेंगे। नई इलेक्ट्रिक कार में क्रोम हाइलाइट्स के साथ रोटरी एयर-कंडीशनिंग कंट्रोल भी दिए गए हैं। इसके अलावा कॉमेट में कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी, कीलेस एंट्री, ड्राइव मोड और कई हाई-एंड फीचर्स मिलेंगे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *