झारखंड के पूर्व सीएम चंपाई सोरेन भाजपा में हो सकते है शामिल

झारखंड के पूर्व सीएम चंपाई सोरेन भाजपा में हो सकते है शामिल

झारखंड में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले बड़ा उलटफेर हो सकता है। बताया जा रहा है कि झारखंड के पूर्व सीएम चंपाई सोरेन विधायकों के साथ भाजपा में शामिल हो सकते है। पूर्व सीएम चंपाई सोरेन विधायकों के साथ दिल्ली रवाना हो गए है। ऐसी खबर है कि उनके साथ JMM के कई विधायक भी हैं, जो बीजेपी में शामिल हो सकते हैं।

चंपाई की रविवार दोपहर 3 बजे के आसपास बीजेपी नेताओं से मुलाकात हो सकती है। शनिवार की रात ही चंपाई सोरेन विधायकों के साथ रांची से कोलकाता पहुंच गए थे। सूत्र बताते हैं कि कोलकाता में उनकी बीजेपी नेताओं के साथ मुलाकात हुई थी। उसके बाद वो रविवार को वो कोलकाता से दिल्ली के लिए रवाना हुए।

चंपई ने पत्रकारों के सवालों के जवाब में कहा था, ”हम जहां है वहीं पर हैं. बाद में सबको बताएंगे. क्य़ा खबर फैल रहा है हमको नहीं पता है. किस जगह जा रहा है या नहीं जा रहा है, हमको नहीं पता.” उधर, विधायक लोबिन हेम्ब्रम ने चंपई सोरेन से मुलाकात की थी, क्या इस मुलाकात में बीजेपी में शामिल होने पर बात हुई? चंपई ने इसका जवाब देते हुए कहा था, ”लोबिन से वही बात हुई जो सामान्य तौर पर होती है. बीजेपी को लेकर कोई बात नहीं हुई है.”

बता दें कि 31 जनवरी को जब हेमंत सोरेन को ईडी ने गिरफ्तार किया था तो उन्होंने सीएम पद से इस्तीफा दे दिया था और कमान चंपई सोरेन को सौंपी गई थी लेकिन जून में जब हेमंत जमानत पर बाहर आए तो फिर सत्ता की कमान हेमंत ने अपने हाथ में ले ली. माना जा रहा है कि चंपई सोरेन इस फैसले से खुश नहीं हैं. उसके बाद से ही उनके जेएमएम का साथ छोड़ने की अटकलें चल रही हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *