मोदी सरकार 3.0 का पहला बजट 23 जुलाई को पेश होगा। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण लगातार सातवीं बार बजट पेश करेंगी। बजट सत्र 22 जुलाई से 12 अगस्त तक चलेगा। वे ऐसा करने वाली देश की पहली वित्त मंत्री बन जाएंगी। इससे पहले मोरारजी देसाई ने लगातार छह बजट पेश किए थे।
संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने शनिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार की सिफारिश पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इसकी मंजूरी दे दी है। यह बजट नई सरकार का पहला पूर्ण बजट होगा। फरवरी में सरकार ने अंतरिम बजट पेश किया था।
18वीं लोकसभा के गठन के बाद अब सबकी निगाहें मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल के पहले बजट पर टिकी हुई है. केंद्रीय बजट 2024 भारत के आर्थिक कैलेंडर की सबसे प्रमुख घटनाओं में से एक है. यह बजट वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा पेश किया जायेगा जो आगामी वित्तीय वर्ष के लिए सरकार की वित्तीय योजनाओं और नीतियों की रूपरेखा तय करेगा. इस आर्टिकल में हम केंद्रीय बजट 2024 से जुड़े प्रमुख तथ्यों सहित इसके पेश होने का समय तारीख आदि के बारें में जानेंगे.
वर्तमान में, 18वीं लोकसभा का पहला सत्र समाप्त हो गया है जो 24 जून को शुरू हुआ था जहां नए सदस्यों का शपथ ग्रहण समारोह और 27 जून को लोकसभा और राज्यसभा की संयुक्त बैठक हुई थी, जिसे राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने संबोधित किया था
