भारतीय टीम टी-20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद बारबाडोस से घर वापसी कर चुकी है और इसके साथ ही भारतीय क्रिकेट टीम के मज़बूत खिलाड़ी रवींद्र जडेजा, ने टी-20 इंटरनेशनल से संन्यास भी ले लिया है।
इसलिए ये जानना बहुत ज़रूरी है कि इन खिलाड़ियों की जगह कौन ले सकता है? आगे हम तीनों खिलाड़ियों के पांच – पांच विकल्प पढ़ेगें, जो इंटरनेशनल और IPL दोनों सत्तर पर बेहतरीन प्रदर्शन कर रहे हैं।
- रवींद्र जडेजा: जडेजा ने अपना टी-20 डेब्यू श्रीलंका के खिलाफ 10 फरवरी 2009 को किया था और अपना पहला टी-20 वर्ल्ड कप भी भारत के लिए खेला | 74 टी-20 खेलकर संन्यास ले लिया, इन 74 मैचेस में जडेजा ने 515 रन बनाए और 54 विकेट लिए।130 रन बनाने के साथ 22 विकेट वर्ल्ड कप के 30 मैचों में ही लिए है।
रवींद्र जडेजा भारतीय टीम में ऑलराउंडर की तरह खेलते है। ये लेफ्ट आर्म स्पिन के साथ लेफ्ट हैंड से बैटिंग भी करते हैं। भारीतय टीम को इनकी सबसे बड़ी कमी फील्डिंग में नज़र आएगी, क्यूंकि वह टीम के एकमात्र खिलाड़ी हैं, जो फील्डिंग से गेम पलटने की काबिलियत रखते थे।
जडेजा का विकल्प कौन बनेगा?
अक्षर पटेल जडेजा के सबसे उपयुक्त विकल्प माने जाते हैं, लेकिन वर्ल्ड कप में भारत ने इन दोनों खिलाड़ियों को सभी मैचों में खिलाया। इसलिए, टीम इंडिया भविष्य में भी दो स्पिन ऑलराउंडरों को मौका देने की संभावना है। वॉशिंगटन सुंदर और क्रुणाल पंड्या, जिन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट खेला है, फिलहाल जडेजा के सर्वश्रेष्ठ विकल्प माने जा रहे हैं।
वॉशिंगटन सुंदर: सुंदर ने भारत के लिए 43 टी-20 मैच खेले हैं। वे राइट आर्म ऑफ स्पिन गेंदबाजी करते हैं और लेफ्ट हैंड से बल्लेबाजी करते हैं। पावरप्ले में नई गेंद से बल्लेबाजों को परेशान करने में सक्षम हैं और लंबे समय से टीम इंडिया का हिस्सा रहे हैं। तीनों फॉर्मेट में डेब्यू कर चुके सुंदर, वर्तमान में जिम्बाब्वे के खिलाफ टी-20 मैचों में भी खेलते दिखेंगे। जडेजा के सबसे अच्छे विकल्प के रूप में सुंदर की प्रबल संभावनाएं हैं।
क्रुणाल पंड्या: क्रुणाल एक अनुभवी IPL ऑलराउंडर हैं जो लेफ्ट आर्म स्पिन गेंदबाजी और लेफ्ट हैंड से बल्लेबाजी करते हैं। वे नई गेंद के साथ मिडिल और डेथ ओवर्स में भी विकेट लेने की क्षमता रखते हैं। बड़े शॉट्स लगाने के अलावा, उनके पास पारी संभालने की भी क्षमता है, जिससे वे एक उपयुक्त विकल्प बन सकते हैं।
IPL स्टार्स भी कर सकते हैं जड्डू को रिप्लेस
- साई किशोर: तमिलनाडु के कप्तान साई किशोर नई गेंद से बॉलिंग के विशेषज्ञ हैं। उन्होंने एशियन गेम्स में भारत के लिए डेब्यू किया और फिलहाल IPL में गुजरात टाइटंस के लिए खेलते हैं। वे बल्लेबाजी भी कर लेते हैं।
- शाहबाज अहमद: शाहबाज अहमद IPL में RCB और SRH के लिए पिंच हिटर के रूप में खेल चुके हैं। लेफ्ट आर्म स्पिन गेंदबाजी के कारण वे टीम इंडिया के लिए वनडे और टी-20 फॉर्मेट में डेब्यू कर चुके हैं।
- महिपाल लोमरोर: महिपाल लोमरोर ने RCB के लिए पिछले IPL में शानदार बल्लेबाजी की थी। वे लेफ्ट आर्म स्पिन गेंदबाजी भी करते हैं। उन्हें इम्पैक्ट प्लेयर रूल के कारण गेंदबाजी का कम मौका मिला, लेकिन घरेलू क्रिकेट में उन्होंने अपनी काबिलियत साबित की है। उन्हें स्पिन बॉलिंग के साथ फिनिशर की भूमिका में भी तैयार किया जा सकता है।
- मानव सुथार, मुशीर खान, सौम्य पांडे और मनिमरण सिद्धार्थ जैसे युवा खिलाड़ी भी जडेजा की जगह लेने के लिए अपनी दावेदारी पेश कर रहे हैं।
