रोहित शर्मा की जगह भारतीय टीम में कौन ले सकता है

रोहित शर्मा

रोहित शर्मा की जगह भारतीय टीम में कौन ले सकता है

टी-20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद भारतीय टीम की घर वापसी हो गयी है और साथ ही टीम के ओपनिंग बल्लेबाज और कप्तान, रोहित शर्मा ने भी टी-20 इंटरनेशनल से संन्यास लेने लिया है।

इस खिलाड़ि की जगह कौन ले सकता है? आगे हम इस खिलाड़ि के पांच – पांच विकल्प पढ़ेगें, जो इंटरनेशनल और IPL दोनों सत्तर पर बेहतरीन प्रदर्शन कर रहे हैं।

रोहित शर्मा: टी-20 इंटरनेशनल के टॉप स्कोरर

रोहित शर्मा ने 19 सितंबर 2007 को इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 इंटरनेशनल में डेब्यू किया। इस मुकाबले में युवराज सिंह ने वर्ल्ड कप में 6 बॉल पर 6 सिक्स लगाए थे, और भारत ने इस टूर्नामेंट को जीता भी था। रोहित ने वर्ल्ड कप जीत के साथ अपना करियर शुरू किया और इसी फॉर्मेट के वर्ल्ड कप जीतकर अपने करियर पर विराम भी लगाया।

टी-20 इंटरनेशनल में रोहित शर्मा टॉप रन स्कोरर रहे, उन्होंने 4231 रन बनाए। वर्ल्ड कप में भी वे विराट कोहली के बाद दूसरे टॉप रन स्कोरर रहे। रोहित ने अपनी अटैकिंग बैटिंग और विस्फोटक पारियों में 5 सेंचुरी लगाईं। पिछले वर्ल्ड कप में उन्होंने ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के खिलाफ फिफ्टी लगाकर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया था।

रोहित की बल्लेबाजी का रिप्लेसमेंट शायद मिल जाए, लेकिन टी-20 में टीम इंडिया उनकी कप्तानी को सबसे ज्यादा मिस करेगी। रोहित भले ही टेस्ट में कप्तान कोहली और वनडे में कप्तान धोनी जैसी छाप न छोड़ पाए हों, लेकिन टी-20 में उन्होंने अपनी लीडरशिप की एक नई पहचान बनाई।

कौन करेगा रोहित को रिप्लेस?

यशस्वी जायसवाल: 22 साल के यशस्वी जायसवाल, जो वर्ल्ड कप विनिंग टीम इंडिया का हिस्सा रहे हैं, भारत के लिए 17 टी-20 खेल चुके हैं। उन्होंने एक सेंचुरी के साथ 500+ रन बनाए हैं। रोहित की ही तरह वे अटैकिंग बैटिंग करते हैं और उन्हीं की घरेलू टीम मुंबई से घरेलू क्रिकेट भी खेलते हैं। फिलहाल, यशस्वी रोहित के सबसे उपयुक्त रिप्लेसमेंट माने जा रहे हैं।

ईशान किशन: विस्फोटक लेफ्ट हैंड विकेटकीपर-बल्लेबाज ईशान किशन भारत के लिए 32 टी-20 खेल चुके हैं। उन्होंने 2021 टी-20 वर्ल्ड कप और 2023 वनडे वर्ल्ड कप में भी भाग लिया। BCCI उन्हें लगातार मौके दे रही है, और अगर यशस्वी फ्लॉप होते हैं, तो ईशान अगले दावेदार होंगे।

केएल राहुल: भारत के लिए 2 टी-20 शतक लगा चुके केएल राहुल इस फॉर्मेट में धीमी बल्लेबाजी करने लगे हैं। इसी कारण 2021 और 2022 में लगातार 2 वर्ल्ड कप खेलने के बाद उन्हें 2024 में टीम से बाहर रखा गया। अगर राहुल फिर से अटैकिंग बैटिंग शुरू कर देते हैं, तो टीम इंडिया को उनसे बेहतर ओपनर मिलना मुश्किल होगा।

IPL स्टार्स भी कर सकते हैं रोहित को रिप्लेस

  1. अभिषेक शर्मा: SRH के विस्फोटक ओपनर अभिषेक शर्मा ने IPL में अपनी छाप छोड़ी है। पिछले टूर्नामेंट में उन्होंने 204.22 के स्ट्राइक रेट से 484 रन बनाए और अपनी टीम को फाइनल तक पहुंचाया। वे लेफ्ट हैंड बैटिंग के साथ स्पिन बॉलिंग भी कर सकते हैं। फिलहाल, वे जिम्बाब्वे में अपनी काबिलियत दिखाते नजर आएंगे।
  2. पृथ्वी शॉ: 2018 में भारत को अंडर-19 वर्ल्ड कप जिताने वाले पृथ्वी शॉ से भारतीय टीम को बहुत उम्मीदें थीं, लेकिन वे उम्मीदों पर खरे नहीं उतर सके। हालांकि, पिछले एक साल में उन्होंने सुधार करते हुए घरेलू क्रिकेट में रन बनाना शुरू कर दिया है। अटैकिंग बैटिंग में पृथ्वी का भी कोई मुकाबला नहीं। अगर वे अपनी फिटनेस और फॉर्म बनाए रख सकें, तो टी-20 टीम में जगह बना सकते हैं।

अन्य संभावित खिलाड़ी: संजू सैमसन, मयंक अग्रवाल, देवदत्त पडिक्कल, दीपक हुड्डा, साई सुदर्शन और प्रभसिमरन सिंह भी रोहित की जगह टी-20 में भारत के लिए ओपनिंग कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *