पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर शोएब अख्तर रविवार को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में भारत और पाकिस्तान के मैच से पहले भारतीय पत्रकार के साथ शो में चर्चा के दौरान शोएब भड़क उठे। पत्रकार उनसे ‘बाप बाप होता है’ कमेंट पर पूछताछ की थी, भारत के पूर्व क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग ने मैच के दौरान ही शोएब को मजेदार जवाब दिया था।
अख्तर से जर्नलिस्ट ने सवाल किया कि वो तो सबको पता है कि वीरू ने आपको कहा था कि बाप बाप होता है, और बेटा बेटा। उसके अलावा कोई और वाकया आपको याद हो तो बताइए। इस पर शोएब अख्तर बोले, “पहली बात तो ये कि अगर ये शब्द उसने मेरे मुंह पर बोला होता तो बचता नहीं। मुझे नहीं पता कि कब कहा और ये किस वक्त कहा। यहां तक कि मैंने खुद उनसे एक बार पूछा था कि ऐसा कोई बयान दिया या नहीं?”
अख्तर ने बताया, “उसने सीधा बोला नहीं दिया। दूसरी बात ये कि आप प्रोग्राम कीजिए। आप जरूर बात कीजिए। बड़ा खुशी का मौका है, लेकिन काम काबिल-ए-इज्जत हो। मैं सबकी इज्जत करता हूं। बहुत बड़ी फैन फॉलोइंग है इंडिया में और मैं हमेशा कोशिश करता हूं कि ऐसी बात ना करूं, जिससे दो मुल्क के बीच में ज्यादा फासले बढ़ें, बल्कि मैं चाहता हूं कि ये कम हों। मुझे ये बिल्कुल पसंद नहीं है।”
