आतंकियों के साथ जम्मू में हुई मुठभेड़ में नायब सूबेदार राकेश कुमार शहीद

आतंकियों के साथ जम्मू में हुई मुठभेड़ में नायब सूबेदार राकेश कुमार शहीद

Naib Subedar Rakesh Kumar martyred in an encounter with terrorists in Jammu

जम्मू कश्मीर (JK) के किश्तवाड़ में आंतंकियों के बीच हुई मुठभेड़ में भारतीय सेना में सेवाएं रहें मंडी जिला के बल्ह उपमंडल के नायब सूबेदार राकेश कुमार शहीद हो गए हैं। कल सुबह 10 बजे शहीद की पार्थिव देह हेल्किॉपटर के माध्यम से मंडी शहर स्थित कांगणीधार हैलिपैड़ पहुंचेगी। जहां से सेना की गाड़ी के माध्यम से शहीद की पार्थिव देह उनके पैतृव गांव बरनोग लाया जाएगा। जिसके बाद तिरंगे में लिपटे शहीद नायब सूबेदार राकेश कुमार को अंतिम विदाई दी जाएगी। शहीद राकेश कुमार की शहादत के बाद पूरे प्रदेश में शोक की लहर दौड़ गई है। राकेश कुमार की शहादत पर हिमाचल प्रदेश के सीएम सुक्खविंदर सिंह सूक्खू व पूर्व सीएम जयराम ठाकुर, नाचन विधायक विनोद कुमार सहित अन्य नेताओं ने सोशल मीडिया के माध्यम से श्रंदाजलि अर्पित की है। एसडीएसम बल्ह समृतिका नेगी ने शहीद नायब सूबूदार राकेश कुमार की शहादत की पुष्टि की है।

बता दें कि बल्ह उपमंडल के बरनोग के निवासी शहीद नायब सूबेदार राकेश कुमार भारतीय सेना की 2 पैरा में अपनी सेवाएं दे रहे थे। राकेश कुमार 2001 में भारतीय सेना में भर्ती हुए थे। शहीद नायब सूबेदार राकेश कुमार ने 42 साल की उम्र में आतंकवादियों से लोहा लेते हुए शहादत का जाम पिया है। शहीद नायब सूबेदार राकेश कुमार अपने पीछे माता भटटी देवी, पत्नी पिया, 14 वर्षीय यश्यवी बेटी व 9 वर्षीय बेटा प्रणय छोड़ गए हैं। उनकी शहादत से परिवार सहित पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *