चैंपियंस ट्रॉफी के लिए ICC से यह मांग कर सकता है | BCCI

चैंपियंस ट्रॉफी

चैंपियंस ट्रॉफी के लिए ICC से यह मांग कर सकता है BCCI

चैंपियंस ट्रॉफी का आगाज अगले साल पाकिस्तान में होने जा रहा है। इसके लिए पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने अपनी तैयारी शुरू कर ली है। अब देखना यह होगा की क्या पाकिस्तान में होने जा रही चैम्पियन ट्रॉफी में भारत भाग लेगा या नहीं। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने आधिकारिक रूप से इस बारे में कुछ भी नहीं कहा है, लेकिन बताया जा रहा है कि भारतीय टीम चैंपियंस ट्रॉफी के लिए पाकिस्तान की यात्रा नहीं करेगी।

1996 के बाद पहली बार पाकिस्तान किसी बड़े आईसीसी टूर्नामेंट की मेजबानी करेगा, हालांकि उसने 2008 में पूरे एशिया कप की मेजबानी की थी और पिछले साल भी इसी टूर्नामेंट के कुछ मैच अपनी सरजमीं पर कराए थे। बीसीसीआई को अभी आधिकारिक रूप से पुष्टि करनी है कि वह राष्ट्रीय टीम को आईसीसी टूर्नामेंट के लिए पाकिस्तान भेजेगा या नहीं। बोर्ड के इस फैसले पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं।

न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक, भारतीय टीम के अगले साल होने वाले चैंपियंस ट्रॉफी के लिए पाकिस्तान जाने की संभावना बेहद कम है। भारतीय क्रिकेट बोर्ड के सूत्रों के अनुसार, बीसीसीआई आईसीसी से मुकाबले दुबई या श्रीलंका में कराने के लिए कह सकता है। मालूम हो कि इससे पहले, पिछले साल एशिया कप का आयोजन भी हाईब्रिड मॉडल के तहत हुआ था जिसमे भारत के सभी मैच श्रीलंका में कराए गए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *