हरियाणा में विधानसभा चुनाव की तारीख बदली, अब 5 अक्टूबर को मतदान

हरियाणा में विधानसभा चुनाव की तारीख बदली, अब 4 अक्टूबर को मतदान

हरियाणा में होने वाले विधानसभा चुनाव की तारीखों में चुनाव आयोग ने फेरबदल किया है। अब हरियाणा में 5 अक्टूबर को मतदान होगा और 8 अक्टूबर को परिणाम घोषित किया जाएगा । बता दें की पहले हरियाणा में 1 अक्टूबर को चुनाव होने थे व 4 अक्टूबर को परिणाम आना था। चुनाव आयोग ने जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के भी नतीजे 8 अक्टूबर को घोषित करने का ऐलान किया है।

चुनाव आयोग ने कहा कि राजस्थान की ऑल इंडिया बिश्नोई महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने तारीख बदलने की मांग की थी। उनका कहना था कि कई पीढ़ियों से पंजाब, राजस्थान और हरियाणा के कई परिवार गुरु जम्भेश्वर की याद में बीकानेर जिले में ‘असोज’ महीने की अमावस्या के दौरान पैतृक गांव मुकाम में सालाना उत्सव में भाग लेते हैं।

इस साल यह उत्सव 2 अक्टूबर को पड़ रहा है। इसके चलते सिरसा, फतेहाबाद और हिसार के हजारों बिश्नोई परिवार मतदान के दिन राजस्थान की यात्रा करेंगे, जिससे वे 1 अक्टूबर को वोट नहीं डाल पाएंगे।

16 अगस्त को किया था चुनाव का ऐलान

चुनाव आयोग ने 16 अगस्त को जम्मू-कश्मीर और हरियाणा में एक साथ विधानसभा चुनाव का फैसका किया था. जम्मू-कश्मीर में तीन चरण में चुनाव होंगे जबकि हरियाणा में एक ही चरण में चुनाव कराने का फैसला किया. जम्मू-कश्मीर में परिसीमन के बाद विधानसभा सीटों की संख्या 90 हो गई है. हरियाणा में भी 90 सीटें हैं. जम्मू-कश्मीर में 18, 25 सितंबर और 1 अक्टूबर को वोटिंग है.

 आखिरी चरण के साथ होने थे चुनाव

अब जब चुनाव आयोग ने वोटिंग की तारीख को आगे बढ़ा दिया है तो उसे काउंटिंग की तारीख भी आगे बढ़ानी पड़ी है. इसलिए अब हरियाणा और जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के नतीजे 4 अक्टूबर की बजाय 8 अक्टूबर को सामने आएंगे. जम्मू-कश्मीर में करीब 10 साल बाद विधानसभा चुनाव होने जा रहे हैं. 2019 में अनुच्छेद 370 के हटने के बाद यह पहली बार है जब केंद्र शासित प्रदेश में विधानसभा चुनाव होने जा रहे हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *