धोनी के सम्मान में बीसीसीआई का कदम, जर्सी नंबर 7 को किया रिटायर! .

धोनी के सम्मान में बीसीसीआई का बड़ा कदम, जर्सी नंबर 7 को किया रिटायर!

बीसीसीआई ने पूर्व भारतीय कप्तान एमएस धोनी के सम्मान में सात नंबर जर्सी को रिटायर कर दिया है। बीसीसीआई ने ये कदम धोनी के महान कार्यों को देखकर उठाया गया है। इस बाबत अभी तक बीसीसीआई की तरफ से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। एमएस की अगुवाई में भारत ने तीन आईसीसी खिताब जीते थे। जब तक एमएस खेलते थे, तब तीन ही आईसीसी टूर्नामेंट हुआ करते थे और धोनी तीनों ट्रॉफी जीतने वाले दुनिया के पहले कप्तान थे।

खिलाड़ी अब धोनी की सात नंबर जर्सी नहीं चुन पाएंगे

बीसीसीआई एमएस से पहले महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर की 10 नंबर की जर्सी  को भी रिटायर कर चुकी है। बीसीसीआई ने सभी खिलाड़ियों को बता दिया है कि सात नंबर और दस नंबर की जर्सी अब उपलब्ध नहीं हैं। खिलाड़ी अब एमएस धोनी की सात नंबर जर्सी नहीं चुन पाएंगे। बीसीसीआई ने भारतीय क्रिकेट में धोनी के योगदान को ध्यान में रखते हुए उनकी सात नंबर जर्सी को रिटायर कर दिया है। नंबर 10 पहले से ही अनुपलब्ध है।

नियमित भारतीय खिलाड़ियों के लिए 60 नंबर निर्धारित

नियमित भारतीय खिलाड़ियों  के लिए लगभग 60 नंबर निर्धारित किए गए हैं। यहां तक कि अगर कोई खिलाड़ी एक साल के लिए टीम से बाहर हो जाता है तो उसका नंबर किसी और को नहीं दिया जाता है। नए खिलाड़ियों के पास चुनने के लिए 30 नंबर उपलब्ध रहते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *