शिमला में विधायक हंसराज के विरोध में उतरी महिला कांग्रेस

शिमला में विधायक हंसराज के विरोध में उतरी महिला कांग्रेस

भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष और चुराह से भाजपा विधायक हंसराज की मुश्किलें कम नही हो रही है। छेड़छाड़ के आरोपो से युवती भले ही बयान से पलट गई है लेकिन महिला कांग्रेस ने विधायक हंस राज के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है महिला कांग्रेस ने बुधवार को शिमला उपायुक्त कार्यालय के बाहर धरना प्रदर्शन किया और विधायक हंसराज को गिरफ्तार करने की मांग उठाई ।

महिला कांग्रेस की शिमला जिला अध्यक्ष वनिता वर्मा ने कहा कि विधायक हंसराज पर एक युवती द्वारा छेड़छाड़ करने का मामला दर्ज करवाया गया विधायक युवती को अश्लील मैसेज व्हाट्सएप पर भेजता था लेकिन हैरानी की बात है कि पुलिस द्वारा अभी तक इस पर कोई कार्रवाई नहीं की गई।

युवती पर दबाव बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि एक चुना हुआ प्रतिनिधि इस तरह से बहन बेटियों को मैसेज करता है इस तरह का कृत्य किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा । महिला कांग्रेस मांग करती है कि विधायक और युवती का फोन पुलिस जफ़्त करें और उसकी जांच करें जिससे सच सामने आएगा। उन्होंने कहा कि महिला कांग्रेस सरकार से मांग करती है कि आरोपी विधायक को गिरफ्तार किया जाए।

पहले भी हुआ था विवाद

पिछले साल विधायक हंसराज पर प्रिंसिपल और कांग्रेस नेता यशवंत खन्ना को धमकाने के आरोप लगे थे। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला हिमगिरी स्कूल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष ने हंसराज को मुख्य अतिथि के तौर पर बुलाया था। स्कूल प्रिंसिपल ने कांग्रेस नेता यशवंत खन्ना को मुख्य अतिथि बुला लिया। खेलकूद प्रतियोगिता के शुभारंभ को दो-दो नेता स्कूल में पहुंच गए। बाद में हंसराज को वापस लौटना पड़ा। इसके बाद विधायक और उनके समर्थक स्कूल में घुस आए और हंगामा किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *