पठानकोट भरमौर नेशनल हाईवे पर पिछले 15 घंटे से मणिमहेश यात्री जाम में फंसे हुए हैं। यह जाम लूना से लेकर दुनाली तक लगा हुआ है। इस जाम में सैकड़ो के हिसाब से गाड़ियां व मोटरसाइकिल फंसे हुए हैं। पुलिस प्रशासन द्वारा जाम को खोलने को लेकर लगातार प्रयास किया जा रहा हैं लेकिन अभी तक भी जाम नहीं खुल पाया है।
गौरतलब है इस बार लाखों के हिसाब से भगवान भोलेनाथ के श्रद्धालु पवित्र मणिमहेश डल झील की ओर आए हैं। सड़क तंग होने के कारण यहां पर पिछले तीन दिनों से लोग जाम में फंस रहे हैं। जन्माष्टमी के दो दिन पहले ही जाम को खोलने के लिए और ट्रैफिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए पुलिस प्रशासन के पसीने छूट रहे हैं। आलम यह है कि यहां पर लोग अपनी गाड़ियों को छोड़कर पैदल ही मणिमहेश की ओर रुख करने को मजबूर हो गए हैं।
हर वर्ष मणिमहेश यात्रा के सफल आयोजन को लेकर कई बैठके की जाती है। जिसमें सडक की दशा को सुधारने के लिए सबसे ज्यादा जोर दिया जाता है। लेकिन पिछले करीब 10 सालों से यहां पर एनएच द्वारा सड़क चौड़ी करने का काम चला हुआ है जो कुछुआ गति से चला है। सरकार व प्रशासन द्वारा अभी तक भी इस ओर कठोर कदम नहीं उठाए गए हैं जिसके कारण हर वर्ष श्रद्धालुओं को इस परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बग्गा से लेकर भरमौर तक सड़क की दशा यहां पर आने जाने वाले श्रद्धालुओं व यात्रीयों को चिढ़ा रही है और यहां के विकास को चारों तरफ पहुंचा रही है। लोगों का कहना है कि हर वर्ष बड़ी मिस यात्रा में लाखों की तादाद में श्रद्धालु आते हैं लिहाजा प्राथमिकता के आधार पर सड़क व पार्किंग की व्यवस्था को सुधारा जाए।
