नेपाल की राजधानी काठमांडू में बुधवार को एक विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। बताया जा रहा है कि इस विमान में 19 लोग सवार थे. इसमें अब तक 5 लोगों की मौत हो गई है, वहीं कई लोग घायल हुए हैं. बचाव दल ने पांचों यात्रियों के शव बरामद कर लिए हैं, जबकि कैप्टन शाक्य को इलाज के लिए ले जाया गया है. काठमांडू पोस्ट के मुताबिक, सौर्य एयरलाइंस का एक विमान बुधवार को काठमांडू के त्रिभुवन अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उड़ान भरने के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया.
See Video
https://www.facebook.com/reel/512120097882276
जानकारी के अनुसार विमान सुबह करीब 11 बजे दुर्घटनाग्रस्त हो गया. पुलिस और अग्निशमन विभाग के कर्मचारी दुर्घटनास्थल पर बचाव अभियान चला रहे हैं. हादसे के बाद पूरे एरिया में धुआं छाया हुआ है.जैसे ही विमान हादसा हुआ तो उसमें बैठे यात्रियों में चीख पुकार मच गई. काठमांडू पोस्ट के मुताबिक, राजधानी के त्रिभुवन अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे पर सौर्या एयरलाइंस के विमान में यह हादसा हुआ.
हवाईअड्डे के सूत्रों के हवाले से काठमांडू पोस्ट ने लिखा, उड़ान भरने के दौरान ही विमान रनवे से फिसल गया था, जिसकी वजह से यह हादसा हुआ. यह विमान काठमांडू से पोखरा जा रहा था और इसमें कुल 19 लोग सवार थे. वहीं, दुर्घटना के बाद विमान में आग लग गई और धुएं का भारी गुबार आसमान में छा गया.
