नाले को क्रॉस करते हुए बच्चे पहुँच रहे स्कूल, भरमौर से सामने आई तस्वीरें !

विधानसभा क्षेत्र भरमौर में बच्चों को स्कूल आने-जाने की भ*यानक तस्वीरें आने का सिलसिला लगातार जारी है। ग्राम पंचायत पियूहरा के भढौर स्कूल के बाद विधानसभा क्षेत्र के अति दुर्गम क्षेत्र बन्नी माता में भी बच्चों की नाले को क्रॉस करते हुए भ*यानक तस्वीरें वायरल हुई है। यहां सरकारी स्कूल के बच्चे अपनी जा*न को जोखिम में डालकर नाले को क्रॉस करते हुए दिख रहे हैं।

गौरतलब है कि हाल में ही हुई भारी बारिश के कारण यहां नालों का जलस्तर एकाएक बढ़ गया है। जिसके कारण बच्चों को स्कूल आने जाने के लिए भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। कई जगह बच्चों को नाले क्रॉस कर जा*न हथेली पर रखकर स्कूल पहुंचना पड़ रहा है तो कई जगह अभिभावक बच्चे को पीठ पर उठाकर नाले क्रॉस कर स्कूल छोड़ने पड़ रहे हैं। आपको बता दें कि पिछले दिनों हुई भारी बारिश के कारण कई जगह रास्तों व पुलियों का नामोनिशान मिट गया है।

जिसके कारण स्कूल के नौनिहालों को स्कूल आने-जाने के लिए भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लिहाजा उन्हें स्कूल जाने के लिए जान हथेली पर रखकर पहुंचना पड़ रहा है। हालांकि बच्चों की सुरक्षा को मद्देनजर रखते हुए कई जगह प्रशासन ने बारिश के दिनों में स्कूली बच्चों को छुट्टियां भी दी हुई है लेकिन रास्ते व पुल बह जाने के कारण कई जगह बच्चों को जान हथेली पर रखकर अभी भी स्कूल व अपने घर पहुंचना पड़ रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *