शिखर धवन ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट से संन्यास का ऐलान किया

शिखर धवन ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट से संन्यास का ऐलान किया

टीम इंडिया के ओपनर रहे शिखर धवन ने शनिवार सुबह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट से संन्यास का ऐलान कर दिया। उन्होंने सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट कर इसकी जानकारी दी। शिखर पहली बार 2010 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे टीम में शामिल हुए थे। 2022 में बांग्लादेश के खिलाफ उन्होंने आखिरी वनडे खेला था। उसके बाद से उन्हें टीम इंडिया में जगह नहीं मिली थी।

2010 में वनडे, 2013 में टेस्ट टीम में जगह मिली ; शिखर ने 2011 में श्रीलंका के खिलाफ टी-20 में डेब्यू किया था। टेस्ट टीम में उन्हें 2013 में जगह मिली। 34 टेस्ट में 40.61 के औसत से धवन ने 2315 रन बनाए। 167 वनडे मैचों में 44.11 के औसत से 7436 रन बनाए। वहीं, 68 टी-20 मैचों में उन्होंने 27.92 के औसत से 1759 रन बनाए हैं।

2024 में पंजाब किंग्स से खेले थे धवन ; शिखर IPL में पहले सीजन से जुड़े हैं। संन्यास की घोषणा करते वक्त उन्होंने IPL खेलने या ना खेलने पर कुछ नहीं कहा, जिससे लगता है कि वे IPL खेलाना जारी रख सकते हैं। पहले सीजन 2008 में वे दिल्ली के लिए राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ पहला मैच खेलने उतरे थे। आखिरी मैच 2024 में पंजाब किंग्स की ओर से सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ खेला था। इस सीजन में वे इंजरी के कारण कई मैच नहीं खेल पाए। 

शिखर धवन ने 2012 में अपने से 10 साल बड़ी तालाकशुदा आयशा मुखर्जी से शादी की थी। आयशा की पहले से ही दो बेटियां थीं। दोनों की फेसबुक पर दोस्ती हुई थी, जो प्यार में बदल गई। 2014 में उनका बेटा जोरावर हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *