रोहित शेट्टी पुलिस फोर्स वेब सीरीज की वजह से चर्चाओं में

रोहित शेट्टी पुलिस फोर्स वेब सीरीज की वजह से चर्चाओं में

बॉलीवुड के मशहूर डायरेक्टर रोहित शेट्टी इन दिनों पुलिस फोर्स वेब सीरीज के वजह से चर्चाओं में हैं. पुलिस फोर्स वेब सीरीज में सिद्धार्थ मल्होत्रा, शिल्पा शेट्टी और विवेक ओबेरॉय मुख्य किरदार में दिखाई देने वाले हैं. रोहित की यह वेब सीरीज 19 जनवरी को रिलीज होने जा रही हैं। इस वेब सीरीज से रोहित ओटीटी पर डेब्यू कर रहे हैं। इन दिनों इस वेब सीरीज को लगातार रोहित शेट्टी प्रोमोट कर रहे हैं.

रोहित शेट्टी इंटरव्यू दे रहे हैं

वे लगातार इंटरव्यू दे रहे हैं। हाल ही में दिए एक इंटरव्यू के दौरान रोहित ने अपनी गोलमाल फ्रेंचाइजी की फिल्म गोलमाल 5 को लेकर भी बात किए।  एक इंटरव्यू में रोहित ने बताया कि गोलमाल 5 जरूर बनेगी। और मुझे इसे बहुत जल्द बनाना होगा। मुझे लगता है कि आनेवाले 2 सालो में गोलमाल 5 मिल जाएगी। गोलमाल 5 के अलावा रोहित ने इंटरव्यू में सिंघम फ्रेंचाइजी की नई फिल्म सिंघम अगेन पर भी बात किए। अजय देवगन स्टारर सिंघम अगेन की शुटिंग रोहित ने हाल ही में खत्म करी हैं।

सिंघम अगेन पर बात की

अब यह फिल्म 15 अगस्त को रिलीज होनेवाली हैं। सिंघम अगेन पर बात करते हुए रोहित ने कहा कि वो इस बार बहुत बड़े लेवल पर ‘सिंघम अगेन’ का सिनेमैटिक एक्सपीरिएंस देने वाले हैं। इसके बाद रोहित ने कहा कि मैं और भी बहुत बड़ी फिल्में बना रहा हूं। ‘सिंघम अगेन’ पहली वाली ‘सिंघम’ से 10 गुना ज़्यादा बड़ी होगी। ‘इंडियन पुलिस फोर्स’ मेरी फिल्म ‘सूर्यवंशी’ से ज़्यादा बड़ी होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *