Bigg Boss 18 में ‘द कपिल शर्मा शो’ के इस कॉमेडियन की हो सकती है एंट्री

Big Boss 18 में 'द कपिल शर्मा शो' के इस कॉमेडियन की हो सकती है एंट्री

This comedian of ‘The Kapil Sharma Show’ can enter Bigg Boss 18

रियलिटी शो Bigg Boss टीवी का एक पॉपुलर शो है। इस बार बिग बॉस 18 के लिए दर्शकों में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। इस बार का बिग बॉस ओटीटी 3 खत्म होने के बाद अब बिग बॉस टीवी के लिए नए कंटेस्टेंट्स की तलाश जारी है। बताया जा रहा है की इस बार बिग बॉस 18 में द कपिल शर्मा शो के स्टार कॉमेडियन चंदू चायवाला उर्फ चंदन प्रभाकर एंट्री मार सकते है।

बॉस से जुड़ी जानकारी देने वाले एक इंस्टाग्राम पेज के मुताबिक, सलमान खान के शो में चंदू आने वाले हैं। वह शो में कन्फर्म कंटेस्टेंट हैं। हालांकि, अभी तक कॉमेडियन या मेकर्स की तरफ से इसकी पुष्टि नहीं की गई है।

ये प्रतिभागी ले सकते है भाग

बिग बॉस के 18 सीजन में कुंडली भाग्य फेम धीरज धूपर, चाहत पांडे, स्प्लिट्सविला फेम जान खान, अनिता हस्सनंदानी, सुधांशु पांडे, शहीर शेख, सुरभि ज्योति जैसे सितारे नजर आ सकते हैं। बताया जा रहा है कि शो 5 अक्टूबर से शुरू होगा। हालांकि, अभी तक कन्फर्म रिलीज डेट नहीं आई है। Big Boss 18 के होस्ट सलमान खान ने प्रोमो शूट किया है। अब देखना यह होगा की ये प्रतिभागी इस वर्ष के बिग बॉस में दर्शकों को कितना एंटरटेर्मेंट करते है .

बिग बॉस के इस सीजन में जिस तरह के कंटेस्टेंट के नाम आ रहे हैं उससे लग रहा है कि ये एक थ्रिलर रोलर कोस्टर राइड होने वाली है. इस शो के फॉर्मैट में कई टास्क, नॉमिनेशन और एविक्शन भी होते हैं. ऐसे में अलग-अलग फील्ड से आ रहे इन लोगों को एक घर में एक दूसरे से भिड़ते देखना वाकई दिलचस्प हो सकता है. इस बार की हाईलाइट की बात करें तो वो सोशल मीडिया सेंसेशन डॉली चायवाला हो सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *