Nation Speaks

Ab Bolega Hindustan

काजा में महिला व पुरूष वर्ग की राष्ट्रीय आईस हॉकी चैंपियनशिप 2024 का आयोजन

1 min read
दो लड़कियां स्पीती की रहने वाली बीते वर्ष अंतराष्ट्रीय मैंच में भारत का प्रतिनिधित्व भी कर चुकी है। मुझे यह बताते हुए हर्ष हो रहा है कि हिमाचल प्रदेश आईस हॉकी की अंडर 18 ब्यॉज टीम ने लदाख में आयोजित चैंपियनशिप में सिल्वर मैडल जीत कर इतिहास रचा है।

हिमाचल प्रदेश के काजा में 19 जनवरी से 24 जनवरी तक महिला एंव पुरूष वर्ग के नेशनल आईस हॉकी चैम्पियनशिप 2024 होने जा रहे है। इस चैम्पियनशिप में कुल 11 टीमें हिस्सा लेंगी। जिसमें पुरूष वर्ग की छह टीमें और महिला वर्ग में पांच टीमें शामिल है। पुरूष वर्ग की 11वीं राष्ट्रीय आइस हॉकी चैम्पियनशिप 2024 में आर्मी टीम, आईटीबीपी, यूटी लदाख, हिमाचल प्रदेश, राजस्थान और महाराष्ट्र की टीमें हिस्सा ले रही हैं। वहीं महिला वर्ग में 13वीं राष्ट्रीय आईस हॉकी चैम्पियनशिप 2024 में हिमाचल प्रदेश, आइटीबीपी, यूटी लदाख, तेलंगाना और राजस्थान की टीम हिस्सा ले रही है।

19 जनवरी को पुरूष वर्ग में आइटीबी और हिमाचल प्रदेश की टीम के मध्य पहला मैच खेला जाएगा। दूसरा मैच आर्मी और महाराष्ट्र के बीच में खेला जाएगा। वहीं महिला वर्ग में पहला मैच आईटीबीपी और राजस्थान के मध्य, दूसरा मैच यूटी लदाख और तेंलगाना के मध्य खेला जाएगा। 20 जनवरी को पुरूष वर्ग में यूटी लदाख और महाराष्ट्र के मध्य पहला मैच.

दो वर्गो में मैडल के लिए मैच होंगे

दूसरा मैच हिमाचल प्रदेश और राजस्थान के मध्य खेला जाएगा। जबकि महिला वर्ग में पहला मैच आइटीबीपी और हिमाचल पद्रेश के मध्य और दूसरा मैच तेंलगाना और राजस्थान के मध्य खेला जाएगा। 21 जनवरी को पुरूष वर्ग में पहला मैच आर्मी और यूटी लदाख, दूसरा मैच आइटीबीपी और राजस्थान के बीच में होगा। महिला वर्ग में यूटी लदाख और हिमाचल प्रदेश के मध्य और दूसरा मैच आइटीबीपी और तेंलगाना के बीच में खेला जाएगा। 22 और 23 जनवरी को दो वर्गो में मैडल के लिए मैच होंगे।

आईस हॉकी के प्रति उत्साह भी बढ़ेगा

एसडीएम काजा हर्ष अमरेंद्र सिंह नेगी का कहना हैं कि आईस हॉकी से अब स्पीती की पहचान खेल जगत में व्यापक स्तर पर होने लगी है। वहीं स्पीती के बच्चों में आईस हॉकी के प्रति उत्साह भी बढ़ेगा। स्पीती में शीतकालीन खेलों को बढ़ावा दिया जा रहा है। पहले सिर्फ लदाख में शीतकालीन खेलें हुआ करती थी। लेकिन अब स्पीती में धीरे धीरे आधारभूत ढांचा तैयार किया जा रहा है।

बेसिक कैंप आयोजित किए जा रहे

अंतराष्ट्रीय मानकों के अनुसार यहां पर आईस हॉकी रिंक तैयार किया गया है। इस बार लोसर, रंगरीक,लालूंग, सगनम और शिचिलिंग में आइस हॉकी रिंक तैयार करके एक महीने का बेसिक कैंप आयोजित किए जा रहे है, जिसमें हर कैंप में पंजीकृत बच्चों की सख्यां 100 से अधिक है। बेसिक कैंप के बाद बच्चों को एडवांस कैंप के लिए चयनित किया जाएगा है। हिमाचल प्रदेश की महिला और पुरूष वर्ग की टीमों में अब 90 फीसदी स्पीती के खिलाड़ी चयनित हो रहें है।

भारत का प्रतिनिधित्व भी कर चुकी

यही नहीं दो लड़कियां स्पीती की रहने वाली बीते वर्ष अंतराष्ट्रीय मैंच में भारत का प्रतिनिधित्व भी कर चुकी है। मुझे यह बताते हुए हर्ष हो रहा है कि हिमाचल प्रदेश आईस हॉकी की अंडर 18 ब्यॉज टीम ने लदाख में आयोजित चैंपियनशिप में सिल्वर मैडल जीत कर इतिहास रचा है। इस टीम में 99 फीसदी खिलाड़ी स्पीती के रहने वाले है। इससे पहले वर्ष 2022 में हिमाचल प्रदेश की महिला टीम ने वर्ष 2022-23 में कांस्य पदक जीता था जबकि पुरूष वर्ग की टीम ने भी कांस्य पदक जीता था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *