Nation Speaks

Ab Bolega Hindustan

5 साल में 20 लाख नौकरियां देने का वादा, गुजरात चुनाव के लिए भाजपा का घोषणा पत्र जारी 

1 min read

भाजपा ने गुजरात चुनाव के लिए शनिवार को अपना घोषणा पत्र जारी किया। पार्टी ने कांग्रेस से दोगुनी नौकरियां देने का वादा किया है। भाजपा ने 5 साल में 20 लाख, जबकि कांग्रेस ने 10 लाख नौकरियां देने की बात कही है। इसके अलावा, भारतीय जनता पार्टी ने छात्राओं को मुफ्त में इलेक्ट्रिक स्कूटी देने का वादा भी किया गया है।

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने मेनिफेस्टो जारी किया। इस दौरान गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल और गुजरात भाजपा के अध्यक्ष सीआर पाटिल भी मौजूद रहे। नड्डा ने कहा कि हमारा यह संकल्प पत्र महज एक डॉक्यूमेंट नहीं है। बीजेपी सरकार जो कहती है वो करती है। हम संविधान के अनुसार चलते हैं।

गुजरात में AIIMS जैसे संस्थान बनाने का वादा भाजपा ने घोषणा पत्र में  राज्य में 3 सिविल मेडिसिटी और दो AIIMS जैसे संस्थान​​​​​​​ बनाने कार वादा किया है। वरिष्ठ महिला नागरिकों को मुफ्त बस यात्रा की सुविधा मिलेगी। केशवरम काशीराम शास्त्री उच्च शिक्षा परिवर्तन निधि शुरू की जाएगी। इसके लिए 1,000 करोड़ के बजट आवंटित होगा।

नड्डा ने कहा कि 2036 में ओलंपिक खेलों की मेजबानी करने के उद्देश्य से गुजरात ओलंपिक मिशन शुरू करेंगे, विश्व स्तरीय खेल बुनियादी ढांचा तैयार करेंगे।

ममता के परिवार के पास अपार संपत्ति ,कोलकाता में एक रोड पर उनके ही प्रॉपर्टी

1 thought on “5 साल में 20 लाख नौकरियां देने का वादा, गुजरात चुनाव के लिए भाजपा का घोषणा पत्र जारी 

  1. Bjp bale baji jhooth likhte hain isi ka natiza himachal se saaf kyonki gujrat me jo promiss kiye hain kya bo 27 saal se sarkar bna rhe hain bjp bale to kya is kaam ki abhi yaad aa rhi hai inke man me khot hai bhai bjp bhagao desh baachao

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2022 Designed and Developed by Webnytic
error

Enjoy this blog? Please spread the word :)