हिमाचल के मनाली में शुक्रवार सुबह एक निजी बस ब्यास नदी के किनारे में पलट गई । गनीमत यह रही की इस बस दुर्घटना में अभी तक कोई भी जानी नुकसान नहीं हुआ है। मिली जानकारी के अनुसार यह निजी बस मनाली से पठानकोट की और जा रही थी।
जानकारी के अनुसार, मनाली शहर से पांच किमी की दूरी पर यह हादसा पेश आया है.बताया जा रहा है कि बाहनु पुल के पास यह निजी बस पलट हाईवे से पलटते हुए ब्यास नदी के किनारे पर फंस गई. हादसे में करीब 12 यात्रियों के घायल होने की सूचना है. फिलहाल सभी को मनाली अस्पताल में भेजा गया है. पुलिस और प्रशासन मौके पर पहुंचा है.
उधर, हादसे के कारणों का पता नहीं चल पाया है. निजी कंपनी की यह बस मनाली से पठानकोट जा रही थी कि इस बीच महज चार किमी का फासला ही तय करने के बाद हादसे का शिकार हो गई.
पुलिस ने बताया कि बाहनु पुल के पास सुबह 8 बजे एक प्राइवेट बस न्यू प्रेम गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई. बस में कुल 12 लोग स्वार थे. इनमें से 6 घायलों को सिविल अस्पताल में भर्ती किया गया था, जहां से दो घायलों को रेफर किया गया है और 4 इलाज चल रहा है.
