नगर निगम सोलन की परिधि में अब जल्द ही 142 पेड़ निजी व सरकारी भूमि पर कटने वाले है,इसको लेकर बीते कल शहरी विकास विभाग की ओर से मंजूरी मिल चुकी है। इनमें सूखे पेड़, पेड़ों की कटाई छंटाई,खतरा पैदा कर रहे पेड़ औऱ विकास के लिए काटे जाने वाले पेड़ शामिल है। इसको लेकर निगम की ओर से साल 2021 से लेकर साल 2022 तक तीन बैठके की गई,जिसको लेकर अब मंजूरी मिली है।
नगर निगम सोलन के आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि बीते कल शहरी विकास विभाग के प्रिंसिपल सेक्रेटरी से उन्हें एक पत्र मिला है जिसमे 142 पेड़ काटने की मंजूरी नगर निगम सोलन को निजी और सरकारी भूमि में मिली है। उन्होंने बताया कि पेड़ काटने को लेकर नगर निगम सोलन द्वारा 18 सितम्बर 2021 को पहली बैठक की गई थी,जिसके बाद 17 दिसम्बर 2021 और अंतिम बैठक 03 जनवरी 2022 को गई थी,जिसके माध्यम से 142 पेड़ सोलन शहर में नगर निगम परिधि के अंतर्गत आने वाले पेड़ो को काटने की मंजूरी शहरी विकास विभाग से मांगी गई थी,जिसकी मंजूरी अब शहरी विकास विभाग से मिल चुकी है।
उन्होंने बताया कि इन 142 पेड़ों में सूखे हुए पेड़ निजी भूमि पर 02 है,वहीं शहर में कटाई छंटाई करने वाले पेड़ निजी भूमि पर 02 औऱ सरकारी भूमि पर 16 है, वहीं हरे पेड़ जो खतरा पैदा करने वाले है उनमें निजी भूमि पर 36 और सरकारी भूमि पर 28 हैं। वहीं जो पेड़ शहर में विकास कार्यो को लेकर काटे जाने है उनमें निजी भूमि पर 55 और सरकारी भूमि पर 03 हैं। उन्होंने बताया कि मंजूरी मिलने के बाद अब नगर निगम इसपर कार्य करने जा रहा है।
बता दें कि बीते काफी समय से नगर निगम सोलन के अंदर निजी और सरकारी भूमि पर लोगों द्वारा पेड़ों को काटने की मंजूरी मांगी जा रही थी जिसके बाद अब शहरी विकास विभाग द्वारा नगर निगम सोलन को पेड़ काटने की मंजूरी मिली है वहीं विभाग द्वारा नगर निगम सोलन को ट्री ऑफिसर भी दिया गया है जिसके माध्यम से शहर में निगम को पेड़ काटने और पेड़ से संबंधित किसी भी मामले में कोई समस्या नहीं आएगी।
