पांवटा साहिब के रेतुआ गांव में बारी बारिश, एक व्यक्ति की गई जान

पांवटा साहिब

सिरमौर जिला के उपमंडल पांवटा साहिब के रेतुआ गांव में बारी बारिश के चलते खड्ड में आई बाढ़ में बहने से एक व्यक्ति की मौत हो गई है। बारी बारिश के चलते गांव में भी काफी नुकसान हुआ है। बताया जा रहा है कि अचानक आई बाढ़ के दौरान व्यक्ति ने अपनी बेटी को धक्का देकर बचा लिया, लेकिन खुद बाढ़ की चपेट में आ गया। रैस्क्यू ऑप्रेशन के दौरान व्यक्ति का शव टौंस नदी के किनारे से बरामद कर लिया गया है।

प्राप्त जानकारी शुक्रवार देर रात करीब 11 बजे मूसलाधार बारिश होने से रेतुआ गांव के पास खड्ड में पानी बढ़ गया, जिस कारण अमान सिंह (53) तेलु राम निवासी रेतुआ, डांडा आंज के गऊशाला को खतरा हो गया। अमान सिंह अपनी बेटी ग्रेसी देवी के साथ गऊशाला के पास खड्ड के पानी का रुख बदलने लगे, लेकिन खड्ड में अचानक बाढ़ आ गई तथा अमान सिंह ने अपनी बेटी को दूसरी तरफ धक्का दे दिया और खुद बाढ़ की चपेट में आ गया। घटना के बाद बेटी ने गांव के अन्य लोगों को बताया, जिसके बाद ग्रामीण मौके पर पहुंचे।

पांवटा साहिब के एसडीएम गुंजित सिंह चीमा ने बताया कि डांडा आंज में खड्ड में अचानक आई बाढ़ की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई है। पुलिस ने शव बरामद कर लिया है तथा पोस्टमार्टम करवाने परिजनों को सौंप दिया है। प्रशासन की तरफ से पीड़ित परिवार को 20 हजार रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान कर दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *