सीएम का PSO बनकर कर शातिर कर रहा ये काम, शिमला में मामला दर्ज

CM का PSO

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का पीएसओ बनकर आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल करते हुए लोगों पर धौंस जमाने का मामला सामने आया है । बताया जा रहा है कि शातिर खुद को मुख्यमंत्री का पीएसओ बताकर आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल करते हुए लोगों पर धौंस जमा रहा है। मामले की शिकायत मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के पीएसओ अभिषेक शर्मा ने छोटा शिमला पुलिस थाना में दर्ज करवाई है।

बता दें कि जब मुख्यमंत्री की सुरक्षा में तैनात पीएसओ अभिषेक शर्मा को इस बात का पता चला तो उन्होंने आरोपी को फोन करके जब उससे बात की, तो उसने अपना परिचय मुख्यमंत्री के पीएसओ के तौर पर दिया। मुख्यमंत्री के पीएसओ अभिषेक शर्मा की शिकायत के बाद पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर आरोपी की तलाश कर शुरू कर दी है। पुलिस आरोपी के मोबाइल की सीडीआर खंगाली रही है।

जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री के पीएसओ अभिषेक शर्मा निवासी गांव मंडलीन तहसील रक्कड़ जिला कांगड़ा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 12 जुलाई को उसे कांग्रेस पार्टी के एक कार्यकर्ता का फोन आया और उन्होंने जानकारी दी कि कोई व्यक्ति मोबाइल नंबर 98054-00055 से कांग्रेस कार्यकर्ताओं को कॉल कर रहा है और खुद को मुख्यमंत्री का पीएसओ बताकर अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल करते हुए धौंस जमा रहा है।

पीएसओ अभिषेक शर्मा ने शिकायत में बताया कि उन्होंने जब आरोपी के मोबाइल नंबर पर बात की तो उसने खुद को मुख्यमंत्री का पीएसओ अभिषेक बोल रहा है और मुख्यमंत्री के गृह विधानसभा क्षेत्र नादौन के गांव बेला का रहने वाला हूं। पुलिस ने मामलें कि जाँच में जुट गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *