हमीरपुर के करेर में हुई मारपीट के मामले में नया खुलासा, जानें पूरा मामला

हमीरपुर के करेर में हुई मारपीट के मामले में नया खुलासा

हमीरपुर जिला के करेर क्षेत्र के ढाबे में हुई मारपीट के मामले में अब दूसरे पक्ष ने उपायुक्त हमीरपुर से मुलाकात कर उन्हें ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से उन्होंने मारपीट के मामले में असली दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है और कहा कि इस मुद्दे को बेवजह राजनीतिक रंग दिया जा रहा है। हमीरपुर उपायुक्त कार्यालय पहुंचे प्रतिनिधि मंडल में मारपीट के दौरान चोटग्रस्त लोग भी शामिल थे। प्रतिनिधि मंडल में बणी पंचायत के पूर्व प्रधान रमेश मिंटू, लड़ाई में चोटग्रस्त अनिल ठाकुर, राजकुमार अशोक कुमार मनीष सहित अन्य लोग शामिल रहे।

बणी पंचायत के पूर्व प्रधान रमेश मिंटू ने बताया कि गत बुधवार रात 1:30 बजे करेर क्षेत्र के ढाबे से अनिल ठाकुर ने उन्हें दूरभाष पर बताया कि उनके साथ मारपीट हो रही है। उन्होंने वहां पहुंचकर अनिल ठाकुर और गज ठाकुर को व्हाट्सएप अस्पताल पहुंचाया। जहां उनका इलाज करवाया गया। उन्होंने बताया कि ढाबे में इलेक्ट्रिशियन का काम करने वाले अमन ठाकुर के चलते लड़ाई हुई थी और इस दौरान ढाबा संचालक भी लड़ाई में अपना संतुलन खोने के चलते गिर गया। जिसके कारण उन्हें चोट आई थी।

उन्होंने हैरानी जताते हुए कहा कि ढाबा संचालक सीताराम व उसके बेटे के द्वारा लिखी गई पुलिस रिपोर्ट में अमन का नाम शामिल नहीं किया जा रहा है। इसलिए उन्होंने आज उपयुक्त हमीरपुर को मांग पत्र सौंप कर मामले की जांच निष्पक्षता से करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि इस मामले में ढाबा संचालक के द्वारा विधायक की गाड़ी के बारे में जिक्र किया जा रहा है, जो कि सरासर झूठ है। उन्होंने कहा कि इस मुद्दे को बेवजह राजनीतिक रंग दिया जा रहा है जो गलत है। उन्होंने मांग करते हुए कहा कि मामले की निष्पक्ष जांच हो और इलेक्ट्रीशियन अमन के खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जाए ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *