डिग्री कॉलेज सोलन में मनाया गया हैप्पी टूरिज्म डे, पर्वतारोही अमित नेगी रहे मुख्यातिथि

happy tourism day

वीरवार को सोलन डिग्री कॉलेज में डिपार्टमेंट ऑफ टूरिज्म द्वारा हैप्पी वर्ल्ड टूरिज्म डे का आयोजन किया गया। जिसमें थीम टूरिज्म और ग्रीन इन्वेस्टमेंट रखी गई थी, कार्यक्रम में हिमाचल के किन्नौर से सम्बंध रखने वाले पर्वतारोही अमित कुमार नेगी ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। वहीं कॉलेज की प्रधानाचार्य डॉ रीता शर्मा ने कार्यक्रम में बतौर वशिष्ठ अतिथि के रूप में शिरकत की।

कार्यक्रम के दौरान हिमाचल प्रदेश की संस्कृति, हिमाचल प्रदेश में बढ़ता पर्यटन क्षेत्र औऱ ग्रामीण क्षेत्रों की तरफ बढ़ता पर्यटकों के रुझान को लेकर नाटक प्रस्तुत किया गया, वहीं नाटी और अन्य कई कार्यक्रम इस दौरान आयोजित किए गए।

कार्यक्रम में पहुंचे पर्वतारोही अमित कुमार नेगी ने अपनी जर्नी को सबके सामने रखा और युवाओ से आग्रह किया कि वे भी अपने जीवन मे एक लक्ष्य जरूर रखें और उसे पूरा करने का जज्बा जरूर रखें,उन्होंने हिमाचल प्रदेश की संस्कृति को बढ़ावा देने और उसे बचाने को लेकर युवाओ से आग्रह किया।

इस दौरान डिग्री कॉलेज सोलन में डिपार्मेंट आफ टूरिज्म की असिस्टेंट प्रोफेसर कात्यायनी शर्मा ने कहा कि आज उनके द्वारा कॉलेज में टूरिज्म डे मनाया गया है जिसमें बतौर मुख्य अतिथि पर्वतारोही अमित नेगी ने शिरकत की है उन्होंने कहा कि टूरिज्म डे मनाने का उद्देश्य युवाओं को संस्कृति को आगे ले जाने के लिए था,ताकि हिमाचल प्रदेश जो आज टूरिज्म क्षेत्र में जाना जाता है उसे आगे ले जाने में युवा हिस्सेदारी अपनाएं और अपनी संस्कृति को आगे बढ़ाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *