बद्दी पुलिस ने बाइक चोरी मामले में 24 घंटे में आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है साथ ही चोरी हुई बाइक की रिकवर कर ली है | जानकारी के अनुसार 20 अप्रैल को पुलिस थाना बद्दी में महिन्द्र सिहं, पुत्र भाजनु राम, निवासी गांव भवाई डा0 भवाई तहसील संगराह जिला सिरमौर हिमाचल प्रदेश ने शिकायत दर्ज कराई कि वह न्यु सन सीटी बसन्ती बाग बद्दी में किराए के कमरे में रहता है व इनका मोटरसाईकिल HP 93-2129 मकान के बाहर से किसी अज्ञात युवक द्वारा चोरी कर लिया गया है | जिस पर पुलिस थाना बद्दी में चोरी का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू की गई |
छानबीन के दौरान बद्दी पुलिस द्वारा त्वरित कार्यावाही करते हुए आरोपी राजवीर उर्फ राजू पुत्र जोगिन्दर निवासी गांव व डा0 ईकबालपुरी, तह0 रूडकी, जिला हरिद्वार उत्तराखण्ड को गिरफ्तार किया गया है व चोरी की गई मोटरसाईकिल भी आरोपी से ब्रामद कर ली गई है ।
मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी बद्दी प्रिया गुप्ता ने बताया कि बद्दी पुलिस द्वारा सीसीटीवी कैमरों की मदद से 24 घंटे के भीतर बाइक चोरी के मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है व चोरी हुई बाइक को भी बरामद कर लिया गया है आरोपी को माननीय अदालत में पेश कर 24-04 तक पुलिस रिमांड हासिल किया गया है व आगामी कार्यवाही की जा रही है ।
